प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद पाकिस्‍तानी सिंगर राबी पीरजादा ने छोड़ी इंडस्‍ट्री, कहा-अल्‍लाह माफ करे

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की विवादों में रहने वाली सिंगर राबी पीरजादा ने सोमवार को शो बिजनेस को अलविदा कह दिया। उन्‍होंने ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है। पीरजादा का एक प्राइवेट वीडियो और कुछ तस्‍वीरें पिछले दिनों लीक हो गई थीं। इस वजह से ही उन्‍होंने इंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री को अलविदा कहने का मन बनाया है। पीरजादा पिछले तीन माह से सुर्खियों में छाई हुई थीं।

'मेरी ग‍लतियों के लिए माफ करे अल्‍लाह'

राबी ने ट्विटर पर शो बिजनेस छोड़ने का ऐलान किया। उन्‍होंने लिखा, मैं, राबी पीरजादा, शो बिजनेस को छोड़ रही हूं। अल्‍लाह मेरी गलतियों के लिए मुझे माफ करे। साथ ही उन लोगों का दिल नरम करे जिन्‍हें मुझसे नफरत हो गई है।' पिछले हफ्ते पीरजादा का एक प्राइवेट वीडियो और कुछ तस्‍वीरें ऑनलाइन लीक हो गए थे और देखते ही देखते ही वायरल हो गए थे। यहां तक कि कुछ लोगों ने उन्‍हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राबी ने इस घटना के बाद पाक की फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले राबी पीरजादा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी थी। पीरजाद ने पीएम मोदी को सुसाइड अटैक की धमकी दी थी।

सुसाइड बॉम्‍बर बनीं राबी पीरजादा

सुसाइड बॉम्‍बर बनीं राबी पीरजादा

राबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटोग्राफ पोस्‍ट की थी। इस फोटो में वह एक सुसाइड जैकेट पहने हुई थीं। वह बिल्‍कुल किसी सुसाइड बॉम्‍बर की तरह नजर आ रही थीं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए ही उन्होंने भारत और पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी थीं।। फोटो में पीरजादा ने पीएम मोदी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से कर डाली है। राबी ने अपनी फोटो के जरिए अप्रत्‍यक्ष तौर पर पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी है।राबी की इस फोटो के बाद कई तरह से यूजर्स उन्‍हें जमकर ट्रोल किया था। एक इंडियन यूजर ने लिखा राबी खुद को कराची फैशन वीक के लिए तैयार कर रही है। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि रबी कहीं दिवाली के मौके पर फट न जाए।

सांप से भी कटवाने की धमकी दे चुकी हैं

सांप से भी कटवाने की धमकी दे चुकी हैं

पीएम मोदी को दी थी सांप से कटवाने की धमकी इससे पहले राबी ने एक वीडियो पोस्‍ट किया है, उसमें वह सांपों और मगरमच्‍छ के साथ खेलती हुई नजर आई थीं। वीडियो में उन्‍होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास तोहफे हैं। पीरजादा ने अपने वीडियो में जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने और राज्‍य का विशेष दर्जा खत्‍म करने पर सांप से कटवाने की धमकी भी दी थी। पीरजादा वीडियों में भारतीयों को धमकाती हुई नजर आईं और उन्‍होंने कहा कि वह इन खतरनाक सोपों और दूसरे जानवरों को एलओसी के उस तरफ भेज देंगी।

 पाक आर्मी के रिटायर्ड मेजर की बेटी

पाक आर्मी के रिटायर्ड मेजर की बेटी

राबी पीरजादा पाकिस्‍तान आर्मी के रिटायर्ड मेजर हुमायूं पीरजादा की बेटी हैं। वह पॉप सिंगिग के अलावा कई टीवी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं। कश्मीर पर अपने विवादित बयानों को लेकर वह चर्चा में रह चुकी हैं। रबी का नाम साल 2017 में सुर्खियों में तब आया था जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान का विरोध किया था। राबी का जन्‍म बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में हुआ था। पीरजादा को उनके विचित्र व्‍यवहार के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+