पाकिस्तान में भगोड़ा घोषित हुए इमरान खान और कादरी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक के नेता ताहिर-उल-कादरी भगोड़ा घोषित कर दिए गए है। पाक की आतंकवाद विरोधी अदालत ने इन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है।

 imran khan

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के अनुसार इमरान खान और कादरी को पाकिस्तान टेलिविजन और संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों के गतिरोध पैदा करने और एसएसपी अस्मतउल्लाह जुनेजो पर किए गए हमले के आरोप में भगोड़ा घोषित किया गया है।

जहां इमरान खान और कादरी के साथ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री परवेज खट्टाक के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया था। गौरतलब है कि पीटीआई और पीएटी के प्रदर्शनकारी पीटीवी के मुख्यालय में घुस आए थे। प्रदर्शनकारियों ने पीसीआर पर कब्जा कर लिया था और प्रसारण को अस्थायी तौर से रोक दिया था। बाद में सेना के मदद से चैनल का प्रसारण फिर से शुरू हो पाया। पीटीवी पर हुए हमले के बाद संघीय सरकार ने इसे आक्रामकता और हिंसा करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+