पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह के बाद अंजू पर मेहरबान बिजनेसमैन, 40 लाख का घर किया गिफ्ट

Pakistan Anju Gift House: पाकिस्तान के नसरुल्लाह से फेसबुक वाले प्यार को अंजाम देने के लिए पड़ोसी मुल्क गईं राजस्थान की अंजू को लेकर अब नई-नई खबरें आ रही हैं। अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और अब अंजू से फातिमा बन चुकी है। जिसके बाद अब अंजू उर्फ फातिमा को 40 लाख का घर गिफ्ट में मिला है।

पता नहीं कि अब अंजू भारत लौटे या नहीं, लेकिन पाकिस्तान और यहां दोनों की देशों में उसकी जमकर चर्चाएं हो रही हैं। सीमा हैदर जहां पाकिस्तान से भारत आईं है, वहीं अंजू भारत से वीजा लेकर पाकिस्तान पहुंचीं।

Pakistan Anju Gift House

40 लाख रुपए का घर किया गिफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नसरुल्लाह से निकाह करने के बाद अंजू उर्फ फातिमा को पाकिस्तान के नामी बिजनेसमैन ने 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट गिफ्ट किया है, जिसकी मार्केट वैल्यू 40 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

सरकारी नौकरी भी मिलेगी!

इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में जल्द ही अंजू (फातिमा) को सरकारी नौकरी भी मिलने वाली है। फिलहाल निकाह के बाद अंजू पाकिस्तान घूम रही है, जिसकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

अपने शौहर के घर रह रहीं अंजू

भारत से पाकिस्तान गई दो बच्चों की अंजू ने कथित तौर पर निकाह के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया है। अंजू फिलहाल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।

भारत लौटने पर संशय बरकरार

इधर, अंजू के भारत आने को लेकर फिलहाल संशय बरकरार है। क्योंकि अंजू ने एक इंटरव्यू में अपने देश वापस नहीं लौटने का ओर इशारा किया था। अंजू ने अपने बयान में कहा था कि भारत में उसके लिए कुछ नहीं बचा है। इसी के साथ उसने दावा किया था कि भारत में उसकी सुरक्षा को खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+