ऐसी शालीन ड्रेस में भी ट्रोल हो रही अभिनेत्री अनमोल बलोच, लोग पढ़ा रहे इस्लाम का ‘पाठ’
अनमोल बलोच की वन पीस शॉर्ट्स में कुछ तस्वीरें देख लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और यूजर्स उन्हें काफी भला बुरा कहते दिख रहे हैं।
पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अनमोल बलोच सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय दिखती रहती हैं। हाल में ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं जिसे लेकर बवाल मच गया है। अनमोल बलोच की वन पीस शॉर्ट्स में कुछ तस्वीरें देख लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और यूजर्स उन्हें काफी भला बुरा कहते दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
अनमोल बलोच ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह मजेंटा कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में मजेंटा रंग का ही ब्लेजर और ब्लैक एंड व्हाइट शूज को टीमअप किया है। न्यूड मेकअप और खुले स्ट्रेट हेयर में एक्ट्रेस अनमोल बलोच बेहद स्पेशल नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
हालांकि कई ऐसे यूजर्स हैं जिन्हें अनमोल का ये लुक रास नहीं आ रहा है और कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं और उन्हें इस्लाम का पाठ पढ़ा रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'अल्लाह आपको हिदायत दे'।

एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को नंगा होने का शौक
इसी तरह से दूसरे ने लिखा- "अफसोस है आपके ड्रेसिंग पर...हम मुसलमान उनके उमाती हैं, जिनकी बेटी का एक बाल नजर आया था और सूरज नहीं निकला था"। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आजकल पाकिस्तानी अभिनेत्रियों को नंगा होने का शौक चढ़ गया है।

अनमोल ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
इसी तरह से अन्य यूजर्स भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि अनमोल बलोच एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और साल 2016 में छोटे पर्दे के सीरियल कमबख्त तन्नो से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि अनमोल को कुर्बतैन से प्रसिद्धि मिली। इसके बाद उन्होंने ख्वाब नगर की शहजादी, और एक सितम और में भी अभिनय किया। अनमोल बलोच की डेली ड्रामा सीरीज सियानी की भारी सफलता के कारण अभिनेत्री इस वक्त बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications