2025 तक पाक होगा पांचवां सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति वाला देश

वाशिंगटन। न्यूक्लियर बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट की एक अहम रिपोर्ट में पाकिस्‍तान के पास बढ़ते परमाणु हथियारों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पाक के पास इस समय 110-130 परमाणु हथियारों का जखीरा है। वर्ष 2025 तक पाकिस्‍तान दुनिया का पांचवां ऐसा देश होगा जिसके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार होंगे।

nuclear-power-india-pakistan-602

आपको बता दें कि पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ इस समय अमेरिका में हैं और दो दिन पहले पाक के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने भी परमाणु हथियारों को विकसित करने की बात कही है। यह रिपोर्ट अमेरिका में गुरुवार को जारी की गई है।

न्यूक्लियर नोटबुक नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक लगातार अपने परमाणु भंडार को बढ़ा रहा है। इस बात की भी पुष्टि की गई है कि वह छोटे परमाणु हथियार विकयसत कर रहा है। जरूरत पड़ने पर, पड़ोसी देश इसका इस्तेमाल भारतीय सैनिकों पर करने की मंशा रखता है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान के शस्त्रागार में सबसे ज्यादा विवादों में रही परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल हत्फ-9 है। इस शॉर्ट रेंज मिसाइल की रेंज सिर्फ 60 किलोमीटर (37 मील) ही है।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास अभी 110-130 परमाणु बम हैं। वर्ष 2011 में इसकी संख्या 90-110 थी। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो वर्ष 2025 तक वह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बन सकता है।

न्‍यूक वेपन एक्सपर्ट हंस क्रिसटेंसेन और रॉबर्ट नॉरिस की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि पाक भारतीय सेना के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए शॉर्ट रेंज की परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइलें भी बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+