लाहौर में एतिहासिक गुरुद्वारे को मस्जिद में बदलने की तैयारी में पाकिस्‍तान, भारत ने दर्ज कराया विरोध

नई दिल्‍ली। अपने जिगरी दोस्‍त टर्की के रास्‍ते पर चलते हुए पाकिस्‍तान लाहौर के एक एतिहासिक गुरुद्वारे को मस्जिद में बदलने की तैयारी कर रहा है। भारत ने पाकिस्‍तान के इस फैसले की निंदा करते हुए पाकिस्‍तान उच्‍चायोग के पास कड़ा विरोध दर्ज कराया है। आपको बता दें कि पाक के करीबी और पीएम इमरान खान के मुरीद टर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयप एर्डोगान ने भी चर्च हागिया सोफिया को पिछले दिनों एक मस्जिद में बदल दिया है। एर्डोगान के इस कदम पर ग्रीस ने विरोध दर्ज कराया है।

lahore-gurudwara.jpg

भारत ने कहा सिखों के लिए पावन है जगह

भारत की तरफ से सोमवार को पा‍क उच्‍चायोग में लाहौर में गुरुद्वारा शहीदी अस्‍थान भाई तारू जी को मस्जिद में बदलने के फैसले का विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा, 'आज पाकिस्‍तान उच्‍चायोग में एक कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। पाकिस्‍तान के लाहौर की नौलखा बाजार में स्थित गुरुद्वारा शहीदी अस्‍थान भाई तारू जी को मस्जिद शहीद गंज बताया जा रहा है और इसे एक मस्जिद में बदलने की कोशिशें जारी हैं। यह जगह भाई तारू जी के शहादत की जगह है और एतिहासिक है।' अनुराग श्रीवास्‍तव ने आगे कहा गुरुद्वारा शहीदी अस्‍थान भाई तारू जी एक एतिहासिक स्‍थान है क्‍योंकि यहां पर सन् 1745 में भाई तारू जी ने सर्वोच्‍च बलिदान दिया था। यह वही जगह है जो सिखों के लिए बहुत ही पावन है और इस घटना को भारत में चिंता के नजरिए से देखा जा रहा है।

पीएम इमरान से एक्‍शन की अपील

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान से हमेशा ही अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की सुरक्षा और उनकी बेहतरी की मांग की जाती रही है। पाकिस्‍तान में हमेशा ही सिख समुदाय के साथ गलत बर्ताव की खबरें आती रहती हैं। अकाली दल के प्रवक्‍ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्वीट किया और मांग की कि वह चरमपंथियों के खिलाफ एक्‍शन लें। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान के चरमपंथी इस 'शहीदी स्‍थान' को पूरी तरह से खत्‍म कर देना चाहते हैं। यह मौलिक मानवाधिकार के खिलाफ है और एक व्‍यक्ति को उसकी धर्म की आजादी से रोकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+