190 हिंदुओं को पाकिस्तान ने आखिरी मौके पर भारत आने से क्यों रोका ?
पाकिस्तान ने भारत आ रहे कुछ हिंदू परिवार को वाघा बॉर्डर पर ही रोक लिया है। पाकिस्तानी अखबारों के मुताबिक वे लोग किस इरादे से भारत आना चाहते थे, यह नहीं बता सके।

पाकिस्तान ने आखिरी वक्त में भारत आ रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं को रोक दिया है। ये पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्रा के लिए भारत आना चाहते थे, लेकिन जब वाघा बॉर्डर पर पहुंचे तो उन्हें भारत में प्रवेश करने की इजाजत ही नहीं दी गई। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि करीब 190 हिंदू भारत यात्रा का स्पष्ट कारण बता पाने में नाकाम रहे, इसलिए उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। ऐसी रिपोर्ट पाकिस्तानी अखबारों में ही छपी है। वैसे पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं और सिखों के साथ अक्सर बर्बरता की खबरें आती रहती हैं। अब वहां ज्यादातर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में ही सिमट कर रह गई है और उनकी जनसंख्या भी लगातार सिमटती जा रही है।

पाकिस्तान ने 190 हिंदुओं को भारत आने से रोका
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान ने 190 हिंदुओं को मुल्क छोड़ने से आखिरी समय में रोक लगा दी है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के ये हिंदू भारत की यात्रा करना चाहते थे। सिंध प्रांत के दूर-दराज से आए इन हिंदू परिवारों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक ये सारे हिंदू मंगलवार को वाघा बॉर्डर पर पहुंच गए थे, तब पता चला कि वह भारत नहीं जा सकते। ये लोग धार्मिक कार्यों के लिए मिले वीजा लेकर भारत आना चाहते थे, लेकिन लगता है पाकिस्तानी अफसरों ने उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया।

भारत आने का स्पष्ट कारण नहीं बता पाए ?
अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने उन हिंदुओं को इसलिए भारत नहीं आने दिया, क्योंकि वे लोग पाकिस्तानी इमिग्रेशन अधिकारियों को इस बात का स्पष्ट उत्तर नहीं दे सके कि वह भारत क्यों आना चाहते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले बताया गया है कि पाकिस्तानी हिंदू आमतौर पर तीर्थयात्रा के नाम पर वीजा लेकर चले जाते हैं और फिर लंबे वक्त तक भारत में रुक जाते हैं। पाकिस्तान का हिंदुओं के साथ यह रवैया भारत आने के इच्छुक लोगों के लिए बहुत ही मायूस करने वाला माना जा रहा है।
Recommended Video

पाकिस्तान में 1.18% हिंदू- पाकिस्तान की सरकारी रिपोर्ट
पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस समय बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिंदू भारत में खानाबदोश का जीवन जी रहे हैं। इसके मुताबिक ऐसे पाकिस्तानी हिंदू राजस्थान और दिल्ली में रहते हैं। पाकिस्तान के सेंटर फॉर पीस एंड जस्टिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की आबादी 22,10,566 है। यह पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 18,68,90,601 का सिर्फ 1.18% है।

1947 में पाकिस्तान में थे 20.5% हिंदू
2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक 1947 में भारत की आजादी के समय मौजूदा पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या 20.5% थी। जो कि लगातार घटती गई और इनकी गिनती के लिए लिए 1998 में हुई आखिरी जनगणना तक वहां महज 1.6% ही हिंदू बच गए थे। जबकि, अधिकतर अनुमानों के मुताबिक आगे के दशकों में यह जनसंख्या और भी कम होती चली गई है।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक होना है गुनाह !
पाकिस्तान में हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों की दशा बहुत ही दयनीय है। वह बहुत ही गरीब हो चुके हैं और देश की विधायी व्यवस्था में उनका प्रतिनिधित्व भी नहीं के बराबर है। आज की तारीख में पाकिस्तान में जितने भी हिंदू बच गए हैं, उनमें से ज्यादातर सिंध प्रांत में ही बस गए हैं। वहां भी वे संस्कृति, परंपरा और भाषा में मुसलमानों से इस कदर मिल चुके हैं कि उनमें अंतर करना भी मुश्किल हो चुका है। हालांकि, फिर भी कट्टरपंथियों से वे बच नहीं पाते और आए दिन प्रताड़ना, शोषण और उत्पीड़न के शिकार होने की शिकायतें सुनने को मिलती रहती हैं। (इनपुट-पीटीआई---तस्वीरें- सांकेतिक और फाइल)
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications