बेशर्म पाकिस्तान ने कहा हमें भी आता है बदला लेना
इस्लामाबाद। इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी पर लगातार गोली बरसाने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपनी बेशर्मी का परिचय दिया है।

पाक ने भारत को जवाब देते हुए कहा है कि उसे भी बखूबी फायरिंग का बदला लेना आता है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि एडवेंचरिज्म से भारत को भी नुकसान होने वाला है।
आपको बता दें कि गुरुवार को रक्षा मंत्री अरुण जेटली की ओर से पाक को साफ संदेश दिया गया है कि पाक सेनाओं को हद से बाहर एडवेंचरिज्म काफी नुकसान पहुंचाने वाला है।
अगर पाक ने फायरिंग और सीजफायर वॉयलेशन बंद नहीं किया तो फिर उसे काफी नुकसान होगा। जेटली ने साफ कर दिया है कि भारत की सेनाएं पाक को बखूबी जवाब देंगी और मुंहतोड़ जवाब देंगी।
पाक विदेश विभाग की प्रवक्ता तसनीम असलम की ओर से यह बात कही गई है। आपको बता दें कि भारत की ओर से पाक को जो जवाब दिया गया है, उसमें पाक को काफी नुकसान पहुंचा है।
पाक की करीब 90 पोस्ट पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं और उसके करीब 15 सैनिक भी मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications