उरी आतंकी हमले पर नवाज शरीफ के ना'पाक' बोल, कहा- कश्मीर हिंसा का रिएक्शन है ये
लंदन। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत पर गंभीर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उरी आतंकी हमले को लेकर पहली बार खुले तौर पर टिप्पणी की है। शरीफ ने आतंकी हमले को कश्मीर हिंसा की प्रतिक्रिया बताया है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने UNGA में अपने भाषण में कहा था कि भारत ने कश्मीर के लोगों पर अत्याचार किए हैं और वहां जबरन कब्जा कर रखा है। शरीफ ने भाषण में कहा था, 'बेगुनाह कश्मीरियों पर भारत की सेना पैलेट गन से हमला बोल रही है। उनका कत्ल किया जा रहा है, लोग अंधे हो रहे हैं।'
'दूसरों पर इल्जाम लगाता है भारत'
अमेरिका से स्वदेश वापस लौटते समय नवाज शरीफ ब्रिटेन में भी ठहरे थे। एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'भारत अपनी करतूतों पर कुछ नहीं कहता सिर्फ दूसरों पर इल्जाम लगाता है।'
'समझदार व्यक्ति नहीं करता ये काम'
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, 'उरी में आतंकी हमले के 12 घंटों के अंदर पाकिस्तान पर आरोप मढ़ दिया गया। बिना किसी जांच के हमले के तुंरत बाद पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया। कोई भी समझदार व्यक्ति ऐसा नहीं करता।'












Click it and Unblock the Notifications