पीएम नवाज के लिए वानी आजादी का सिपाही, उरी के लिए भारत जिम्‍मेदार

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को संसद के संयुक्‍त सदन को संबोधित किया। संसद का यह संयुक्‍त सदन नौ जुलाई को कश्‍मीर में उपजे हालातों की वजह से बुलाया गया था। पीएम नवाज ने इस सत्र में भी वही रटी-रटाई बातें कहीं।

nawaz-sharif-parliament-kashmir.jpg

कश्‍मीर की आजादी के लिए युवा

पीएम नवाज ने हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को 'आजादी का सिपाही' बताया। उन्‍होंने कहा कि वानी कश्‍मीर की आजादी के लिए लड़ाई करने वाला इंसान था।

नवाज यह कहना भी नहीं चूके कि उन्‍होंने भारत को कई बार वार्ता का प्रस्‍ताव दिया और भारत ने हर बार इसे ठुकरा दिया।

उरी आतंकी हमला भारत की साजिश

नवाज ने कहा कि दुनिया की ताकतों को अब यह सुनिश्चित करना होगा के कश्‍मीर के लिए यूनाइटेड नेशंस के प्रस्‍ताव को किसी भी सूरत में लागू किया जाए। नवाज यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने उरी आतंकी हमले के लिए भी भारत को ही दोषी ठहरा दिया।

नवाज ने कहा कि वह जब यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली को संबोधित करने के लिए न्‍यूयॉर्क जा रहे थे ठीक उसी समय यह आतंकी हमला हुआ।

नवाज के मुताबिक भारत ने इसका दोष बिना किसी सुबूत के पाकिस्‍तान के ऊपर ही डाल दिया। पीएम नवाज ने एक बार फिर पाक को आतंकवाद से पीड़‍ित देश बताकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की।

शांति चाहता है पाक

पीएम नवाज के मुताबिक भारत ने पाकिस्‍ताना, जो कि शांति का पक्षधर है, को दुनिया में अलग-थलग करने की कोशिश की है। उन्‍होंंने नसीहत देने के अंदाज में कहा कि सूखी धरती पर टैंक चलाकर गरीबी खत्‍म नहीं हो सकती है।

नवाज की मानें तो पाक कभी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा है और बातचीत से मसले हल करना चाहता है। लेकिन अगर किसी ने पाक को मजबूर किया तो फिर उसका जवाब भी दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+