Sangram Singh: 'खुद से संग्राम' करते दिखेंगे देश के धुरंधर, सामने आएगा संघर्ष का सच

Sangram Singh: हर मेडल के पीछे कुछ दर्द, त्याग और कहानियां छिपी होती है तो वहीं हर शोहरत बड़े ही संघर्ष से मिलती है, जिसके बारे में लोग जल्दी बातें नहीं करते हैं लेकिन अब इन कहानियों की बातें भी होंगी और हर संघर्ष को जुबां भी मिलेगी क्योंकि हो जा रहे हैं 'खुद से संग्राम', जी हां यही नाम है उस शो को जिसे लेकर आपके सामने आ रहे हैं कॉमनवेल्थ हेवीवेट गोल्ड मेडलिस्ट संग्राम सिंह।

रेसलर, एक्टिर और मोटिवेशनल स्पीकर के बाद अब आपके सामने संग्राम सिंह एक नया डिजिटल टॉक शो लेकर पहुंच रहे हैं, जिसमें वो उन कहानियों का जिक्र होगा जिन्हें ना तो अभी तक सुना गया और ना ही कहा गया।शो में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

Sangram Singh

इसमें महेश भट्ट और प्रकाश झा दिखेंगे। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु और पंडित श्री श्री रवि शंकर भी आएंगे। राजनीति और खेल जगत के अन्य चेहरे भी जुड़ेंगे। यह हस्तियां अपने जीवन के कठिन दौर साझा करेंगी।

सफलता और संघर्ष की कहानी

संग्राम सिंह ने शो के विजन पर बात की। उन्होंने कहा, हर सफलता में संघर्ष का अध्याय छिपा है। लोग सिर्फ रोशनी देखते हैं, पर मेहनत की आग नहीं देखते। यह शो दिल से रूह तक का सफर तय करेगा। उन्होंने कहा कि अब सफलता के साथ संघर्ष का जश्न मनाएं।

कौन हैं संग्राम सिंह?

21 जुलाई 1985 को हरियाणा के रोहतक ज़िले के मदीना गांव जन्मे संग्राम सिंह की जिंदगी खुद किसी प्रेरणादायक फिल्म की कहानी से कम नहीं है। उन्हें रूमेटाइड आर्थराइटिस (गठिया) था और वे अपनी ज़िंदगी के शुरुआती आठ सालों तक व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे। उनके पिता उमेद सिंह सेना के रिटायर्ड जवान रह चुके हैं। बचपन में संग्राम सिंह की जो स्थिति थी उसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि ये बच्चा आगे चलकर रेसलिंग में नाम कमाएगा और विश्नपटल पर भारत को एक अलग पहचान देगा।

sangram-singh

हरियाणा कबड्डी लीग के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं संग्नाम सिंह

उन्होंने कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। इसके अलावा वे प्रोफेशनल रेसलिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। संग्राम को 'इंडिया मेन शो' में 'मैन ऑफ़ सब्सटेंस' अवॉर्ड मिल चुका है तो वहीं वो वॉकहार्ट ग्रुप के 'वर्ल्ड पीस ब्रांड एंबेसडर' भी हैं। संग्राम हरियाणा कबड्डी लीग के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। वो टीवी के कई शोज में भी नजर आ चुके हैं तो वहीं युवा, गॉड ऑफ क्रिकेट उनकी चर्चित फिल्में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+