Fact Check: क्या सच में सूर्यकुमार यादव ने ले लिया संन्यास? कप्तानी छिनने के बाद वायरल हुआ पोस्ट, मचा हंगामा

Fact Check Suryakumar Yadav Retirement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपने और सूर्यकुमार यादव को स्क्वाड से बाहर करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक नई अफवाह ने जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद स्टार बल्लेबाज और पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया जा रहा है? (Fact Check Suryakumar Yadav Retirement)

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव के नाम और तस्वीर वाले एक हैंडल से पोस्ट शेयर की गई, जिसमें लिखा था कि भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान था। डेब्यू मैच में छक्का लगाने से लेकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने तक का यह सफर अविस्मरणीय रहा। मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बीसीसीआई टीम के साथियों और फैंस को शुक्रिया। अब अगले अध्याय की ओर! इस भावुक पोस्ट के सामने आते ही क्रिकेट फैंस के बीच कयासों और निराशा का दौर शुरू हो गया।

Suryakumar Yadav 1

जानिए क्या है इस दावे की हकीकत

जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई तो वायरल हो रहा पोस्ट सूर्यकुमार यादव के किसी भी आधिकारिक या वेरीफाइड (ब्लू टिक वाले) सोशल मीडिया प्रोफाइल से पोस्ट नहीं किया गया है। यह दरअसल सूर्या के नाम पर बनाया गया एक पैरोडी या फेक अकाउंट है, जिसने इस बड़े फैसले के तुरंत बाद सनसनी फैलाने के उद्देश्य से यह भ्रामक पोस्ट लिखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास जैसे बड़े फैसलों की आधिकारिक सूचना बीसीसीआई (BCCI) के आधिकारिक हैंडल्स या स्वयं खिलाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस/आधिकारिक वक्तव्य के जरिए दी जाती है। बोर्ड या सूर्यकुमार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

इस भ्रम की शुरुआत शनिवार को हुई बीसीसीआई की उस चयन बैठक के बाद हुई, जिसमें चयनकर्ताओं ने टी20 लीडरशिप को पूरी तरह रीसेट करते हुए सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त कर दिया और कड़े कॉम्पिटिशन के चलते सूर्या को 15 सदस्यीय टीम में भी जगह नहीं दी। इसी सरप्राइज सिलेक्शन का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक हैंडल्स ने यह फेक न्यूज फैलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+