Vaibhav Sooryavanshi के घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता, माता-पिता की आंखों में आए खुशी के आंसू!

Vaibhav Sooryavanshi News: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। शनिवार को बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित की गई भारतीय टी20 टीम में वैभव को शामिल किया गया है। इसके साथ ही वे सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव ने तोड़ा सचिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड (Vaibhav Sooryavanshi News)

15 वर्ष और 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बनाकर वैभव ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस ऐतिहासिक चयन के बाद समस्तीपुर स्थित उनके पैतृक घर में उत्सव और उल्लास का माहौल है। वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन पूरी तरह उनके हालिया दमदार प्रदर्शन पर आधारित है। हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इस बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए थे।

Vaibhav Sooryavanshi 1

पिता ने कही दिल की बात

इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी जड़े। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने के बाद से ही उनका टीम इंडिया में आना तय माना जा रहा था। वैभव की इस सफलता पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बचपन से ही उसने अपने खेल के प्रति जो कड़ी मेहनत और समर्पण दिखाया, आज वह रंग लाया है। देश के लिए खेलने का मौका मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज मेरी बरसों की मन्नत पूरी हो गई। इस दौरान वैभव के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे।

IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?

वैभव की दादी ने क्या कहा?

वहीं वैभव की दादी उषा सिंह और चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। दादी ने कहा कि उनके पोते का सीनियर स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे परिवार के लिए परम आनंद का विषय है। बता दें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट इस दौरे पर युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का भरपूर मौका दे रहा है। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के साथ पहले आयरलैंड के दौरे पर जाएंगे, जहां टीम को 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने हैं। इसके तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का रुख करेगी, जहां 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच पांच मैचों की कड़क टी20 सीरीज खेली जानी है।

IND vs AFG Test: 16 साल और 69 टेस्ट बाद भारतीय टीम में पहली बार हुआ ऐसा, बढ़ गई टीम की परेशानी?
IND vs AFG Test: 16 साल और 69 टेस्ट बाद भारतीय टीम में पहली बार हुआ ऐसा, बढ़ गई टीम की परेशानी?
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन के शतक, पहले दिन भारत ने खड़ा किया रनों का पहाड़
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+