पाकिस्तान के सियासी हलचल में 'कपिल शर्मा' की एंट्री, पूर्व पत्नी रेहम ने इमरान खान को किया ट्रोल

पाकिस्तान के सियासी हलचल में 'कपिल शर्मा' की एंट्री, पूर्व पत्नी रेहम ने इमरान खान को किया ट्रोल

नई दिल्ली, 30 मार्च। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सियासी हलचल चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। पाकिस्तानी संसद में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। 3 अप्रैल को इसपर वोटिंग होगी। जिस तरह के हालात दिख रहे हैं उसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान खान की गद्दी छिन सकती है।

 इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उड़ाया मजाक

इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तान के सियासी हलचल और इमरान खान की स्थिति पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग इमरान खान पर तंज कस रहे हैं, उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इस लिस्ट में इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान भी शामिल हैं। रेहम ने एक ट्वीट के जरिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया। खास बात है कि इमरान खान पर तंज कसने के लिए रेहम ने द कपिल शर्मा शो का सहारा लिया।

 सिद्धू और कपिल की एंट्री

सिद्धू और कपिल की एंट्री

रेहम खान ने नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान की फोटो शेयर करते हुए खास कमेंट लिखा। इस फोटो में इमरान खान और सिद्धू एक-दूसरे से बात करते हुए लिख रहे हैं। फोटो पर कैप्शन लिखा है, जिसमें सिद्धू कहते हैं हमने इंतजाम कर लिया है, दोनों भाई मिलकर IPL की कमेंट्री करेंगी। इस मीस्स को ट्विटर पर शेयर करते हुए रेहम लिखती हैं-मैं कपिल शर्मा शो को ज्यादा सही मैच मानती हूं। रेहम अपने कमेंट के जरिए कहना चाहती हैं कि अब इन दोनों के लिए कपिल शर्मा शो ही बेहतर चांस हैं। रेहम खान के इस ट्वीट को लोग खूब लाइक्स कर रहे हैं। वहीं अगल-अलग मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

 कपिल के शो में मिल जाए सीट

कपिल के शो में मिल जाए सीट

इमरान खान की सरकार बचेगी या जाएगी ये तो देखने वाली बात है, लेकिन राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि इमरान खान अपनी हार स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा कि खान साहब अब बेरोजगार हो गए। इमरान की पूर्व पत्नी ने कहा कि इस्लामाबाद का हाल चार साल पहले ऐसा नहीं था। इमरान खान ने यहां की सूरत ही बदल दी। उन्होंने कहा कि जिस इमरान को मैं जानती हूं उनके लिए अविश्वास प्रस्ताव बर्दाश्त से बाहर है। । उन्होंने कहा कि अगर कपिल शर्मा शो पर नवजोत सिंह सिद्धू वाली खाली सीट का जुगाड़ हो जाए तो इमरान खान के लिए रोजगान का इंतजाम हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+