पाकिस्तान को क्या हो गया है? मुल्क बर्बाद हो रहा है और पुलिस मोर चोर के पीछे पड़ी है-VIDEO
Pakistan news:पाकिस्तान की हालत काफी गंभीर होती जा रही है। लेकिन, वहां ऐसी स्थिति में पुलिस जो कर रही है, उससे यह मुल्क सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गया है।

पाकिस्तान के इतने बुरे हालात हो जाएंगे, शायद ही किसी ने सोचा होगा। मुल्क तबाह हो रहा है, आने वाले वक्त में क्या होगा, किसी को नहीं पता। लेकिन, पाकिस्तान पुलिस उन लोगों के पीछे पड़ी है, जिन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्ताी आर्मी के अफसर के घर से छोटे-मोटे सामानों की चोरी की थी या मुर्गी और मोर उठा ले गए थे।
कैसा अजीब देश है!
पाकिस्तानी पुलिस की एक हरकत को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजे लिए जा रहे है। पाकिस्तानी पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है, जिस पर पाकिस्तानी सेना के कोर कमांडर के लाहौर वाले घर से मोर चुराने का आरोप है। लोग ट्विटर पर लिख रहे हैं कि कैसा अजीब देश है!
सोशल मीडिया पर उड़ रहा है पाकिस्तान का मजाक
इस खबर पर लोग तरह-तरह से तंज कस रहे हैं। एक ने लिखा है, 'सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स ने कोरमा और भिंडी चोर को पकड़ने के लिए अब पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स को लगा दिया है। ड्रोन लाहौर में हर शख्स की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोरमा बरामद की जा सके। '
'कोका कोला चोरी करने वाले का भी नंबर जल्द आएगा'
एक यूजर ने लिखा है, 'अब पुलिस इसका मोर बनाएगी। कोका कोला चोरी करने वाले अंकल का भी नंबर जल्द आएगा। एक यूजर ने लिखा है, 'मैं जानना चाहता हूं कि मोर सुरक्षित है या नहीं?' जबकि, 'एक यूजर ने लिखा है, 'मोर इज नो मोर!'
'जो उन्होंने चोरी किया था, वह पैसा वापस लेकर गए हैं'
दरअसल, पाकिस्तानी पुलिस ने जिस शख्स को मोर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है, उसने कोर कमांडर के घर से उसे उठाने के दौरान कहा था, 'ये कोर कमांडर हाउस से लिए हैं, ये अवाम का पैसा है, जो उन्होंने चोरी किया था, वह पैसा वापस लेकर गए हैं.....(ये क्या चीज है..) ये मोर है....(कितने मोर लिए हैं आपने...) हमने एक ही मोर लिए हैं.....'
Recommended Video
क्या उन्होंने कोर कमांड की पैंट बरामद की?'
प्रोफेसर अब्दुल किताबी के नाम वाले हैंडल से सवाल किया गया है, 'क्या उन्होंने पतलून चोर को पकड़ा?? क्या उन्होंने कोर कमांड की पैंट बरामद की??' एक और यूजर लिखता है, 'पाकिस्तानी आर्मी बिन लादेन जैसे आतंकवादी को घर में संरक्षण देने और मोर, कोरमा चुराने वाले चोरों को पकड़ने में में कितनी दक्ष है.....'
'यह पाकिस्तान की तबाह व्यवस्था का गवाह है'
एक यूजर ने लिखा है कि कहते हैं कि 'बलात्कारी, हत्यारे, चोर, ठग, उगाही करने वाले, भ्रष्ट तो आजतक पकड़े नहीं गए, मगर कोर कमांडर का मोर ले जाने वाला पकड़ लिया गया। यह पाकिस्तान की तबाह हो चुकी व्यवस्था के बारे में बताता है।.....'












Click it and Unblock the Notifications