पाकिस्तान: इमरान की पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले मान ली हार!, कई मंत्रियों ने ट्विटर बायो बदल
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में सियासी संकट जारी है। दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए नेशनल असेंबली को फिर से बहाल कर दिया था। जिस वजह से कुछ देर बाद वहां पर इमरान सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, लेकिन इमरान के कई मंत्रियों ने पहले से ही हार मान ली है, जिस वजह से अब वो अपने ट्विटर बायो को बदल रहे हैं।

सबसे पहले पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने अपने ट्विटर बायो को बदला। अब उन्होंने बायो में खुद को पाकिस्तान का पूर्व I&B मंत्री बताया है। उनके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी हार मान ली। उन्होंने भी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले खुद को पाकिस्तान का पूर्व विदेश मंत्री ट्विटर पर बताया है।

सुप्रीम कोर्ट गए इमरान खान
वहीं पाकिस्तानी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। विपक्ष का दावा है कि उनके पास पूर्ण बहुमत से ज्यादा सांसद हैं, ऐसे में इमरान खान की हार तय मानी जा रही है। इमरान चाहते थे कि विपक्ष सरकार ना बना पाए, इस वजह से उन्होंने राष्ट्रपति से कहकर संसद भंग करवा दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे फिर से बहाल कर दिया। अब दोबारा इमरान ने सर्वोच्च अदालत में पुनर्विचार याचिका डाली है।












Click it and Unblock the Notifications