पाकिस्‍तान: शादी के फंक्‍शन में सिर से दुपट्टा खिसकने पर पति ने काटे प‍त्‍नी के बाल, बुरी तरह से पीटा

पेशावर। पाकिस्‍तान के पेशावर में एक अजीबो-गरीब घटना हुई है। यहां पर एक शादी में सिर न ढंकने की वजह से एक व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी के बाल काट डाले हैं। पुलिस के हवाल से पाकिस्‍तान की मीडिया ने यह खबर दी है। सिर्फ इतना ही नहीं इस व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी को बुरी तरह से पीटा और उसका शोषण भी किया। पेशावर पुलिस के हवाले से पाकिस्‍तान की मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। घटना पेशावर के माथेरा इलाके की है और इस व्‍यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

peshawar-pakistan.jpg

27 मार्च की घटना

27 मार्च को हुई इस घटना में महिला अपने पति के चचेरे भाई की शादी के लिए गई थी। यहां पर बाकी रिश्‍तेदारों से मुलाकात करने समय महिला के सिर से दुपट्टा खिसक गया जिसके उसके पति ने देख लिया। पीड़‍िता की ओर से इस बात के बारे में पुलिस को बताया गया है। महिला ने बताया कि घर वापस लौटने पर उसके पति ने पहले तो उसे इस बात के लिए डांटा और फिर बुरी तरह से उसे पीटा। इस व्‍यक्ति ने लात और घूंसों से अपनी पत्‍नी की पिटाई की। पीड़‍िता ने बताया कि जिस समय पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, सिर्फ उसका तीन वर्ष का बच्‍चा घर में था। घर में कोई नहीं था इसका फायदा ही पति ने उठाया और अपनी पत्‍नी की पिटाई की।

लाहौर में भी हुई थी ऐसी घटना

इसके बाद उसने कैंची उठाई और उसके बाल काट दिए। आरोपी व्‍यक्ति मलकंद लेवीज फोर्सेज में है जो पाकिस्‍तान का अर्धसैनिक बल है। इस महिला ने पुलिस को बताया कि वह देर से शिकायत इसलिए दर्ज करा रही है क्‍योंकि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पति ने कहा था कि इस घटना के बारे में अगर उसने किसी से कुछ कहा तो फिर वह जिंदा नहीं बचेगी। पेशावर में यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब लाहौर में एक महिला ने अपने पति और उसके सहकर्मियों पर उसे निर्वस्‍त्र करे पीटने और गंजा करने का आरोप लगाया था। लाहौर की इस घटना में महिला ने अपने पति और कलिग्‍स के सामने डांस करने से इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+