Pakistan: भ्रष्‍टाचार में घिरे इमरान के सलाहकार ले.जनरल बाजवा ने किया इस्‍तीफे का ऐलान

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) असीम बाजवा ने अपने इस्‍तीफे का ऐलान कर दिया है। पाकिस्‍तान की मीडिया की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। बाजवा, इमरान को सूचना और प्रसारण के मसलों पर सलाह देते थे। पिछले दिनों भ्रष्‍टाचार के एक केस में उनका नाम आया था। इसके बाद उन्‍होंने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। लेकिन पीएम इमरान ने उस इस्‍तीफे को स्‍वीकार नहीं किया था।

bajwa

ट्विटर पर की आधिकारिक पुष्टि

ट्विटर पर बाजवा ने अपने इस्‍तीफे का ऐलान किया। उन्‍होंने लिखा, 'मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह मुझे विशेष सहायक के अतिरिक्‍त पदभार से मुक्‍त कर दें। उन्‍होंने महानता दिखाते हुए मेरे इस अनुरोध को मान लिया।' बाजवा, चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के मुखिया के तौर पर अपना कार्यकाल जारी रखेंगे। पिछले माह बाजवा फैमिली की संपत्ति पर काफी बवाल हुआ था और इसके बाद उन्‍होंने पीएम इमरान खान को अपना इस्‍तीफा भेज दिया था। ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें कहा गया था कि जिस समय वह पाकिस्‍तान आर्मी से जुड़े थे उनके परिवार की संपत्ति में बेहिसाब तरीके से इजाफा हुआ। उनके परिवार के नाम पर अमेरिका में बाजको के नाम से एक कंपनी चलाने का आरोप है। यह कंपनी अमेरिका के कई राज्‍यों पापा जोन्‍स पिज्‍जा के आउटलेट्स की मालिक है। यह रिपोर्ट अहमद नूरानी नामक एक जर्नलिस्‍ट ने की थी। इसमें दावा किया गया था कि बाजवा ने अपनी ताकत के दम पर देश के बाहर अपनी पत्‍नी, बेटों और भाईयों के नाम पर संपत्ति जमा की। इसके बाद पाक में जनता ने सोशल मीडिया पर सरकार और सेना के खिलाफ काफी गुस्‍सा निकाला था। बाजवा ने हालांकि इन तमाम आरोपों से इनकार कर दिया था। उन्‍होंने कहा था वह इस बात को साबित कर सकते हैं कि उन पर लगे तमाम आरोप व्‍यर्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+