कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए पाकिस्तान ने भारत को भेजा न्योता
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने सोमवार को कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए भारत को बातचीत करने का न्योता भेजा है। इस संबंध में पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को एक पत्र सौंपा है।
गौरतलब है कि पाक ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जबकि भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। अगर होगी भी तो आतंकवाद और अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर बात होगी।
ये कहा है पाक ने
पाक ने अपने न्योते में कहा है कि यह दोनों देशों का अतंरराष्ट्रीय दायित्व है कि वे इस मुद्दे का हल निकालें। भारत के आग्रह पर हम समकालीन और प्रासंगिक मुद्दों पर ही बात करेंगे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को बुलाकर एक पत्र सौंपा गया है जिसके माध्यम से भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित किए गया है।
जकारिया ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त सोमवार की दोपहर बुलाए गए थे और उन्हें भारतीय समकक्ष को संबोधित पत्र सौंपा गया है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान आकर जम्मू कश्मीर विवाद का हल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अनुसार हल निकालने की बात कही गई है।
कश्मीर ही मुख्य विवाद का विषय
पाक की ओर से जकारिया ने यह भी कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर ही मुख्य विवाद का विषय है।
पाक की तरफ से यह न्योता तब आया है जब कुछ दिन पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कश्मीर मुद्दे पर कहा था कि पाकिस्तान के साथ भारत केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात करेगा।
वहीं मंगलवार सुबह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दफ्तर में जम्मू और कश्मीर के हालात पर चर्चा हो रही है। बैठक में एनएसए अजीत डोवाल, गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक और राजनाथ सिंह मौजूद हैं।
Meeting underway at MHA to discuss situation in J&K. NSA Ajit Doval, Home Secy, Director Intelligence Bureau and HM Rajnath Singh present.
— ANI (@ANI_news) August 16, 2016













Click it and Unblock the Notifications