इस्लामाबाद आ रही पीआईए की फ्लाइट क्रैश, 40 यात्रियों के मारे की जाने की खबर
पाकिस्तानी मीडिया की खबर इस्लामाबाद आ रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट गायब। फ्लाइट में 40 यात्री सवार थे।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया की ओर से जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) फ्लाइट संख्या पीके-661 क्रैश हो गई है। यह फ्लाइट बुधवार को चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा था।

फ्लाइट में 40 यात्री सवार हैं। इस खबर पर ज्यादा जानकारी का इंतजार है। फ्लाइट ने करीब 3:30 बजे चित्राल से टेक ऑफ किया था और इसे 4:30 बजे इस्लामाबाद पहुंचना था। बताया जा रहा है कि इंजन फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।
पाकिस्तान की सेना और हेलीकॉप्टर्स को क्रैश वाली जगह हवेलियन भेजा गया है। पीआईए के प्रवक्ता दनियाल गिलानी ने ट्वीट कर कहा था, 'पीआईए का एटीआर-42 एयरक्रॉफ्ट जो करीब 40 यात्रियों को ले जा रहा था, कुछ समय पहले उसका नियंत्रण टूट गया है।'
जिस जगह हवेलियन में यह प्लेन क्रैश हुआ है, वह खैबर इलाके में आती है और यहां पर एक ऑर्डिनेंंस फैक्टरी है।












Click it and Unblock the Notifications