चीन की मीडिया ने पाकिस्‍तान को कहा आतंकवादियों का अड्डा और चीन के लिए खतरा

बीजिंग। चीन से पाकिस्‍तान के लिए बुरी खबर आ रही है और वह है चीनी मीडिया का पाकिस्‍तान को आतंकवादियों का अड्डा करार देना। चीन की मीडिया ने अब पाकिस्‍तान को आतंकवाद की वजह से चीन के लिए खतरा बता डाला है। आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले साउथ-वेस्‍ट बलूचिस्‍तान में चीन के दो नागरिकों की हत्‍या हो गई थी और कहा गया था इस हत्‍या में आईएसआईएस के आतंकियों का हाथ था।

चीन की मीडिया ने पाकिस्‍तान को कहा आतंकवादियों का अड्डा और चीन के लिए खतरा

चीन पर बढ़ा खतरा

चीनी मीडिया ने कहा है कि पाकिस्‍तान में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की वजह से चीन के वन बेल्‍ट वन रोड प्रोजेक्‍ट्स पर खतरा मंडरा रहा है। मीडिया का कहना है कि पाकिस्‍तान की वजह से चीन के इस प्रोजेक्‍ट पर खतरा मंडराने लगा है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने लिखा है, 'दुनिया भर में अब चीनी उद्योगों की संख्‍या बढ़ रही है लेकिन साथ ही चीन पर अंतराष्‍ट्रीय आतंकवाद से पीड़‍ित होने का भी खतरा बढ़ रहा है। जैसे-जैसे चीन का वन बेल्‍ट वन रोड प्रोजेक्‍ट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे चीनी इंजीनियर्स, मजदूर और नागरिकों को इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार करने में शामिल होना पड़ रहा है और साथ ही इससे लगे बाकी प्रोजेक्‍ट्स में शामिल होना पड़ रहा है। ऐसे में उनके सामने बड़ा खतरा है।' इस आर्टिकल में आगे लिखा है कि इसका मतलब यह नहीं है कि आतंकी संगठन चीन को निशाना बना रहे हैं लेकिन इसका स्‍तर काफी हैरान करने वाला है। दूसरे देशों के नागरिकों की तुलना में चीन के नागरिकों को अब तेजी से निशाना बनाया जाने लगा है।

चीन के प्रोजेक्‍ट्स के लिए खतरा

आर्टिकल में आगे लिखा है कि पाकिस्‍तान आतंकवाद से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है और आने वाले दिनों में सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। आर्टिकल में लिखा है, 'चीन का सबसे करीबी दोस्‍त होने के नाते पाकिस्‍तान वन बेल्‍ट वन रोड का सबसे अहम हिस्‍सा है और एक ऐसी जगह है जहां पर आर्थिक, व्‍यापार और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर समेत कई अहम प्रोजेक्‍ट्स के तौर पर काफी निवेश चीन ने किया है। चीन का पाकिस्‍तान में हुआ इतना बड़ा निवेश ही इसे आसानी से आतंकी संगठनों का निशाना बना सकता है।' आर्टिकल में पाकिस्‍तान के सुरक्षा रिकॉर्ड को सबसे खराब करार दिया गया है और साथ ही इसे आतंकवादियों के लिए एक अड्डा बताया गया है। आर्टिकल में कहा गया है कि आतंकवादियों का अड्डा होने की वजह से ही पाकिस्‍तान इस क्षेत्र में चीन के कई प्रोजेक्‍ट्स के लिए खतरा बन गया है। इस आर्टिकल में लिखा है कि चीन की आदत नहीं है कि वह दूसरे देशों के मामलों में हस्‍तक्षेप करे लेकिन जिस तरह से विदेशों में चीन के नागरिकों का अपहरण हो रहा है वह वाकई काफी चिंताजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+