सेना का दबाव: पाक पीएम ने सूचना मंत्री को बर्खास्त किया
पाक सेना और सरकार के बीच सुरक्षा मीटिंग की बातें मीडिया में लाने का मामला।
पाकिस्तान। भारत के साथ तनाव के बाद पाक सेना और सरकार में अनबन की खबर मीडिया में आने के मामले में नवाज शरीफ ने सूचना मंत्री को मंत्रीपद से हटा दिया है।

भारतीय सेना की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना के कुछ अहम लोगों के बीच हुई मीटिंग की बातें मीडिया में आने का खामियाजा पाक के सूचना मंत्री परवेज राशिद को भुगतना पड़ा है।
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के करीबी होने के बावजूद सेना के दबाव चलते परवेज राशिद को मंत्रीपद से हटाना पड़ा है।
नवाज शरीफ के प्रवक्ता ने बताया कि अहम सुरक्षा मीटिंग से जुड़ी बातें लीक करने के मामले की जांच हो रही है। इस जांच में शुरुआती तौर पर राशिद दोषी नजर आ रहे हैं, जिस वजह से उन्हें मंत्रालय से हटा दिया गया है। पाक पीएम के प्रवक्ता ने कहा कि अभी जांच चल रही है और फाइनल तौर पर किसी को दोषी करार नहीं दिया गया है।
मीटिंग में भिड़े थे सेना प्रमुख और नवाज शरीफ के भाई!
आपकों बता दें कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव के बढ़ने पर पाक पीएम और कुछ अहम नेताओं के साथ पाक फौज के आला अधिकारियों की मीटिंग हुई थी।
इस मीटिंग से जुड़ी एक खबर पाकिस्तान के अखबार डॉन में छपी थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ के छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख के बीच अनबन हुई थी।
रिपोर्ट में बताया गया था कि आतंकियों को शह देने के लिए शाहबाज ने सेना को भला-बुरा कहा था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद इसको लेकर खूब हल्ला हुआ था। रिपोर्ट लिखने के लिए डॉन के पत्रकार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications