पाक के मंत्री ने कहा 10 वर्षों में तबाह हो जाएगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शिक्षा मंत्री जाम मेहताब हुसैन दाहर ने कहा है कि अगले 10 वर्षों में पाक की अर्थव्यवस्था का होगा ग्रीस जैसा ही हाल।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर पर ही अटके हैं और उनके सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ भारत को चेतावनी दे रहे हैं। दोनों ही अपने देश के हालातों पर आंख बंद कर लेना चाहते हैं। पाक के एक शिक्षा मंत्री के बयान से तो यही लगता है।

खत्म हो जाएगी अर्थव्यवस्था
सिंध प्रांत के शिक्षा मंत्री जाम मेहताब हुसैन दाहर ने पाक को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि अगले 10 वर्षों में पाक की अर्थव्यवस्था धाराशयी होने वाली है।
उन्होंने कहा है कि आने वाले 10 वर्षों में पाक का वही हाल होगा जो ग्रीस का हुआ था। कराची यूनिवर्सिटी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पाक अब क्या करना चाहिए या क्या नहीं इसमें बंट चुका है।
गरीबी और अशिक्षा की वजह से रुकी तरक्की
पाक के वेबसाइट ट्रिब्यून पर पब्लिशड एक रिपोर्ट में दाहर ने कहा है कि पाक इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
पाक गरीबी, अशिक्षा, असामानता, भ्रष्टाचार, ऊर्जा और शासन जैसे मुद्दों का सामना कर रहा है। इनकी वजह से पाक अब एक ऐसी दिशा की ओर बढ़ चला है जहां पर देश की तरक्की के लिए अर्थव्यवस्था में होने वाली तरक्की पर नकारात्मक असर होने लगा है।
आने वाला है भयंकर तूफान
पाक के अप्लाईड इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर समीना खलील भी इस बात से सहमत नजर आती हैं।
उन्होंने कहा कि पाक अब एक ऐसे सामाजिक और आर्थिक तूफान की ओर बढ़ चला है जिसकी वजह से देश में काफी नुकसान होगा।
एलओसी तनाव से पाक को नुकसान
एक और अर्थशास्त्री डॉक्टर कैसर बंगाली ने भी कहा है कि पाक का आयात कम हो गया है जबकि निर्यात में इजाफा हुआ है।
इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक के वाइस चांसलर डॉक्टर असद जमान ने कहा कि भारत के साथ एलओसी पर बढ़ते तनाव की वजह से पाक को ही नुकसान होने वाला है। उन्होंने पाक को सलाह दी कि फिर से सोचेे और एक नई रणनीति तैयार करे।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द












Click it and Unblock the Notifications