पाकिस्‍तान: हिंदु लड़की नम्रता की हत्‍या में पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्‍तर ने पीएम इमरान से की इंसाफ की मांग

Recommended Video

    Shoaib Akhtar demand justice for Medical student Nimrita Kumari | वनइंडिया हिंदी

    कराची। पाकिस्‍तान में इस समय हिंदु मेडिकल छात्रा की रहस्‍यमय हत्‍या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन को अब पूर्व क्रिकेटर और रावलपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्‍तर की आवाज मिली है। अख्‍तर ने प्रधानमंत्री इमरान खान और संबधित अथॉरिटीज से हत्‍या में इंसाफ की मांग की है। पाकिस्‍तान के सिंध में आने वाले घोटकी के एक तालुका में इन दिनों हिंदू मेडिकल छात्रा जिसका नाम नम्रता चंदानी था, उसकी मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। मंगलवार को करांची में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए और कई लोगों ने इसका विरोध जताया। इस हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया में नम्रता के लिए न्याय की मांग करते हुए एक सोशल मीडिया कैंपेन भी लॉन्‍च कर दिया है।

    डेंटल की स्‍टूडेंट थी नम्रता

    नम्रता चंदानी घोटकी के मीरपुर मथेलो तालुका की रहने वाली थी। नम्रता, लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा थीं। उसकी लाश चरपाई पर मिली और गले के चारों तरफ रस्‍सी बंधी हुई थी। शोएब ने अपने ट्वीट में कहा, ' युवा मासूम लड़की नम्रता की मौत के बारे में सुन कर बहुत दुखी और आहत हूं। मुझे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा और असली गुनहगार पकड़े जाएंगे। मेरा दिल हर पाकिस्तानी के साथ धड़कता है चाहे वह किसी भी मजहब का हो. उनकी आत्मा को शांति मिले।' वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना जल्‍दबाजी होगी कि इस लड़की ने आत्‍महत्‍या की थी या फिर इसकी हत्‍या की गई है।

    सोशल मीडिया पर कैंपेन

    सोशल मीडिया पर कैंपेन

    नम्रता को इंसाफ दिलाने के लिए 'जस्टिस फॉर नम्रता' कैंपेन फेसबुक पर लॉन्‍च कर दिया गया है। नम्रता के भाई डॉक्‍टर विशाल सुंदर ने इसे हत्‍या करार दिया है। उनका कहना है कि उनकी बहन का मर्डर किया गया है। विशाल का कहना है कि क्‍योंकि वह अल्‍पसंख्‍यक हैं इसलिए उन्‍हें इस केस में लोगों के समर्थन की जरूरत है।पाकिस्‍तान की वेबसाइट ट्रिब्‍यून.कॉम के मुताबिक चंदानी के साथियों का कहना है कि उन्‍होंने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया और जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्‍हें चिंता हुई। इसके बाद उन्‍होंने हॉस्‍टल के वॉचमैन को बुलाया और फिर दरवाजा तोड़ा गया और नम्रता की लाश चारपाई पर पड़ी थी।

    जांच के लिए बनाई गई कमेटी

    जांच के लिए बनाई गई कमेटी

    वाइस चांसलर डॉक्‍टर अनिला अताउर रहमान का कहना है कि घटना आत्‍महत्‍या की मालूम पड़ती है लेकिन पुलिस और मेडिको लीगल मौत की वजहों के बारे में पता कर रहे हैं। पोस्‍टमार्टम के बाद ही असलियत सामने आ पाएगी। रहमान ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है। इस कमेटी को लरकाना के चांडक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल लीड करेंगे।

     सिख लड़की के वीडियो से हंगामा

    सिख लड़की के वीडियो से हंगामा

    इस घटना से कुछ ही दिनों पहले सिख परिवार का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्‍होंने अपनी बेटी के अपहरण और उसे जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाने के आरोप लगाए थे। इस वीडियो के बाद पाकिस्‍तान की अथॉरिटीज को एक्‍शन लेने पर मजबूर होना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+