26/11 के लिए पाक को चाहिए और सुबूत, देरी के लिए भारत को बताया दोषी
इस्लामाबाद। मुंबई आतंकी हमलों 26/11 की जांच और इसकी सुनवाई के लिए पाकिस्तान का दोहरा रवैया फिर से सामने आया है। पाक के विदेश मंत्रालय को अब इन हमलों की जांच और सुनवाई में हो रही देरी के लिए भारत को ही दोषी ठहरा दिया है।

पाक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत से इन हमलों से जुड़े कुछ और सुबूतों की मांग की गई थी। लेकिन भारत ने इस मांग को नजरअंदाज कर कोई जवाब नहीं दिया।
पाक विदेश मंत्रालय की मानें तो इस बाबत भारत के विदेश सचिव को एक चिट्ठी भी लिखा गई थी लेकिन भारत की ओर से अभी तक कोई जवाब ही नहीं आया।
एक मीडिया काफ्रेंस के दौरान पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पाक विदेश मंत्रालय की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि उन्होंने भारत के विदेश सचिव को ऐसी कोई चिट्ठी कब लिखी थी।
इस घटना को आठ वर्ष बीत चुके हैं और पिछले छह वर्षों से पाक में इस पर केस चल रहा है। लगातार दबाव बनाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है।
इस हमले को लश्कर-ए-तैयबा की ओर से अंजाम दिया गया था और आरोपी लश्कर कमांडर जकी-उर रहमान लखवी इस समय आजाद है। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी।
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Russia Pakistan Trade: रूस ने भारत की पीठ में घोंपा छुरा? पाकिस्तान को दे दी सबसे बड़ी राहत -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Pakistan Vs Israel: शांति से पहले पाक में क्लेश, ख्वाजा आसिफ के बयान पर नेतन्याहू ने फटकारा, एक और बेइज्जती -
US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी!












Click it and Unblock the Notifications