पाकिस्तान : जासूसी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
इस्लामाबाद। किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर जारी वीजा का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पहुंचने वाले एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किया है।

समाचारपत्र 'द नेशन' की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में मुजफ्फरगढ़ के जिला पुलिस अधिकारी राय जमीरुल हक ने बताया कि मुहम्मद मुस्ताकीम, सूफियान अहमद के नाम से जारी वीजा पर यात्रा कर रहा था, जो सिर्फ कराची शहर के लिए था।
पुलिस अधिकारियों ने उसके खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किया है। हक ने कहा कि इस मामले में आव्रजन अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इस बीच, पुलिस ने आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुस्तकीम का हलांकि कहना है कि उसने मुजफ्फरगढ़ के लिए वीजा का आवेदन दिया था, लेकिन दिल्ली में वीजा अधिकारी ने उन्हें किसी और जगह का वीजा दे दिया। उसका दावा है कि पुलिस ने उसे उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वह यहां 11 रुकने के बाद वापसी के लिए पुलिस के पास गया।












Click it and Unblock the Notifications