पाक ने 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर निकाली भड़ास
कराची। एक तरफ नरेंद्र मोदी अपनी सफल अमेरिकी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं तो वहीं पाकिस्तान ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

पाक ने 25 भारतीय मछुआरों को यह आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया है कि इन मछुआरों ने समुद्री सीमा का लांघा है।
पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने आज यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अनवार ने बताया कि भारतीय मछुआरों को कल तड़के गिरफ्तार किया गया। उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई हैं।
भारत और पाकिस्तानी मछुआरों को एक दूसरे के देश की एजेंसियां अक्सर गिरफ्तार करती हैं, क्योंकि अरब सागर में दोनों की कोई स्पष्ट निर्धारित जल सीमा नहीं है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान इस बात को लेकर खुश नहीं है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद ओबामा की ओर से आमंत्रित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications