बलूचिस्‍तान पर पीएम मोदी के बयान से भड़के पाक जनरल, दे डाली चेतावनी

गिलगित। पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय एजेंसी रॉ को चेतावनी दी है। जनरल शरीफ ने कहा है कि पाक इस बात को बखूबी जानता है कि उसके दुश्‍मन कौन हैं और उनके इरादे क्‍या हैं। जनरल शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी सेना को बेस्‍ट भी बता डाला।

raheel-sharif-warns-pm-modi.jpg

सीपीईसी की तरक्‍की देखने आए थे जनरल

जनरल शरीफ ने वॉर्निंग उस समय दी जब वह गिलगित-बाल्टिस्‍तान में चीन-पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (सीपीईसी) से जुड़े कामों का आकलन करने आए थे। जनरल शरीफ की मानें तो पाकिस्तान की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं।

जनरल शरीफ ने कहा कि पाक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और चीन के सहयोग से बन रहे कॉरीडोर को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। जनरल शरीफ मानते हैं कि सीपीईसी के बाद गिलगित और बाल्टिस्‍तान भी चीन की तरह ही विकसित होगा।

आतंकवाद के खिलाफ बेस्‍ट पाक सेना!

जनरल शरीफ ने कहा कि उन्‍हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बाकी दुनिया पाक और पाक सेना के लिए क्‍या कह रही है या कहती आई है।

उन्‍होंने दम भरा कि पाक सेना आतंकवाद के खिलाफ लड़ रही है और जो काम पाक आर्मी ने किया है वह अभी तक किसी ने नहीं किया है। जनरल ने अपने संबोधन में पीएम मोदी और रॉ का जिक्र खास तौर पर किया।

पहली बार बोले जनरल

जनरल राहील शरीफ के इस बयान को पाक मीडिया ने खासी तवज्‍जो दी है। 15 अगस्‍त को पीएम मोदी की ओर से पहली बार बलूचिस्‍तान का जिक्र किया गया और पहली बार अब जनरल शरीफ की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। इससे पहले चीन पीएम मोदी के बलूचिस्‍तान पर दिए गए बयान पर चिंता जाहिर कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+