पाक सेना प्रमुख ने कहा- हमारी सेना 'चौकस', भारत प्रचारित कर रह 'शत्रुता पूर्ण बयान'

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने शीर्ष कमांडरों से मुलाकात की। इस दौरान राहिल ने कहा कि देश की सुरक्षा जरूरी है जिसके लिए सेना चौकस है।

rahil sharif

उन्होंने कहा कि 18 भारतीय जवान मारे जाने के बाद भारत 'शत्रुतापूर्ण बयान' आ रहे हैं।

रावलपिंडी में कोर कमांडरों की कांफ्रेंस के दौरान शरीफ ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के हालात और सेना की सामरिक मुस्तैदी की भी समीक्षा की।

भारत प्रचारित कर रहा है 'शुत्रतापूर्ण बयान'

सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 'भारत की ओर से शत्रुतापूर्ण बयान प्रचारित करने को ध्यान में रखते हुए जनरल शरीफ ने कहा कि हम पूरी तरह से परिचित हैं और इलाके में हाल फिलहाल जो हो रहा है उस पर हमारी पूरी नजर है।'

राहिल ने कहा 'पाकिस्तान के सशस्त्र बल पूरी तरह से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष धमकी का जवाब देने को तैयार है।

हर चुनौती का सामना करने में सक्षम

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल अपने लचीले राष्ट्र के साथ हर चुनौती का सामने करने में सक्षम है। साथ ही भविष्य में पाकिस्तान कि अखंडता और संप्रुभता के लिए खतरा बने किसी भी खाके को विफल करने में सक्षम है।'

गौरतलब है कि 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर सुबह आतंकियों ने हमला किया था। हमले में 18 जवान शहीद हुए और 4 आतंकी मार गिराए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+