पाकिस्तान में क्रैश हुआ फाइटर जेट मिराज, शोरकोट में हादसे के बाद हंगामा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब में पाकिस्तान एयरफोर्स (पीएफए) का फाइटर जेट मिराज क्रैश हो गया है। यह हादसा शोरकोट में हुआ है और हादसे में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जेट रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था जब हादसे का शिकार हो गया। हादसा क्यों हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

एक माह पहले ही क्रैश हुआ एक और जेट
एक माह पहले ही पीएएफ का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट मियांवली में क्रैश हो गया था। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर हरीस बिन खालिद और फ्लाइंग ऑफिसर इबादुर रहमान की मौत हो गई थी। दोनों पीएएफ के एफटी-7 को उड़ा रहे थे और किसी तकनीकी खामी की वजह से एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पीएएफ की तरफ से घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। अक्टूबर 2019 में भी पीएएफ का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हो गया था। जुलाई 2019 में पाक में उस समय 17 लोगों की जान चली गई थी जब पाकिस्तान आर्मी का एयरक्राफ्ट रावलपिंडी के मोरा कालू में हादसे का शिकार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications