Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कम नहीं हो रही है पाकिस्‍तान की घबराहट, LoC पर तैनात एफ-16 और एयर डिफेंस सिस्‍टम

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के बालाकोट में 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के हवाई हमले के दो हफ्तों तक तनाव का माहौल कुछ हद तक कम हो गया है। लेकिन इसके बाद भी पाकिस्‍तान की घबराहट कम नहीं हो रही है। बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के दो हफ्ते बाद भी पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) पूरी तरह से ऑपरेशनल अलर्ट पर है। पीएएफ ने एफ-16 फाइटर जेट की पूरी एक स्‍क्‍वाड्रन को एलओसी पर डेप्‍लॉयड कर दिया है। न सिर्फ पीएएफ बल्कि पाक आर्मी भी एलओसी पर हाई अलर्ट पर है। भारत की तरफ से बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी कैंप्‍स पर हवाई हमले किए गए थे।

भारत से सटे एयरस्‍पेस पर प्रतिबंध

भारत से सटे एयरस्‍पेस पर प्रतिबंध

सरकार से जुड़ी कई कई सीनियर ऑफिसर्स के अलावा टॉप रक्षा अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि पीएएफ, बॉर्डर पर पूरी से ऑपरेशनल अलर्ट के साथ तैनात है। इंडियन एयरफोर्स के साथ काम कर रही स्‍वतंत्र अमेरिकी सैटेलाइट इमेजरी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि आईएएफ ने जैश के कैंप्‍स को निशाना बनाया था। इंग्लिश डेली हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की मानें तो पाकिस्‍तान में अभी भी भारत से सटे एयरस्‍पेस पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

एफ-16 की पूरी स्‍क्‍वाड्रन LoC पर

एफ-16 की पूरी स्‍क्‍वाड्रन LoC पर

रावलपिंडी जहां पर 10 कोर का हेडक्‍वार्ट्स हैं और जहां सियालकोट की स्‍पेशल फोर्स ब्रिगेड है, उसे जम्‍मू कश्‍मीर से सटी एलओसी पर तैनात कर दिया गया है। एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया है कि उनके पास इस बात की पुष्‍ट रिपोर्ट्स हैं कि पीएएफ के एफ-16 जेट्स को भारत-पाक बॉर्डर पर अलर्ट पर रखा गया है। पाक को अमेरिका के अलावा जॉर्डन से भी एफ-16 मिले हुए हैं। इन जेट्स को सिंध के हैदराबाद से लाकर नॉर्दन एरियाज में तैनात किया गया है।

कश्‍मीर में दाखिल हुए पाक के जेट्स

कश्‍मीर में दाखिल हुए पाक के जेट्स

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बार 27 फरवरी को पाकिस्‍तान एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने भारत के एयरस्‍पेस का वॉयलेशन किया था। पीएएफ के करीब 24 जेट्स राजौरी के सुंदरबनी इलाके में दाखिल हो गए थे। इसके बाद आईएएफ की ओर से दुश्‍मन के जेट्स को रोकने के लिए मिग-21, सुखोई 30 और मिराज-2000 जेट्स को रवाना किया गया। इस डॉगफाइट में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 ने पीएएफ के एफ-16 को ढेर कर दिया था।

कश्‍मीर में दाखिल हुए पाक के जेट्स

कश्‍मीर में दाखिल हुए पाक के जेट्स

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बार 27 फरवरी को पाकिस्‍तान एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने भारत के एयरस्‍पेस का वॉयलेशन किया था। पीएएफ के करीब 24 जेट्स राजौरी के सुंदरबनी इलाके में दाखिल हो गए थे। इसके बाद आईएएफ की ओर से दुश्‍मन के जेट्स को रोकने के लिए मिग-21, सुखोई 30 और मिराज-2000 जेट्स को रवाना किया गया। इस डॉगफाइट में विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के मिग-21 ने पीएएफ के एफ-16 को ढेर कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+