पाक ने फिर कहा भारत से बातचीत की कीमत कश्मीर एजेंडा
इस्लामाबाद। अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सेशन से पहले पाकिस्तान की ओर से फिर कश्मीर पर बयान आया है। पाक के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज सरताज अजीज ने कहा है कि न्यूयॉर्क में भारत के साथ पाक सिर्फ इस शर्त पर मुलाकात करेगा जब वह कश्मीर पर बात करने को तैयार हो।

अजीज के मुताबिक बिना कश्मीर पर बात किए भारत के साथ बातचीत मुमकिन ही नहीं है। अजीज के मुताबिक भारत सिर्फ आतंकवाद पर बात करना चाहता है और पाक कश्मीर को भी बाकी मुद्दों के साथ शामिल करना चाहता है। अजीज ने साफ कर दिया है कि यूएनजीए को से अलग भारत के साथ पाक कोई भी मीटिंग नहीं करेगा।
पिछले महीने भारत और पाक के बीच होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता कैंसिल हो गई थी। अजीज ने कहा है कि पाक के साथ बातचीत के लिए भारत को ही पहल करनी होगी।
अगले हफ्ते से अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 70वां अधिवेशन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले हफ्ते न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी और पीएम शरीफ के बीच किसी भी मुलाकात की कोई संभावना नहीं है। सूत्रों की मानें तो, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications