पाक राजनायिक नहीं निकाल पा रहे अपनी सैलरी, दी बदले की धमकी

कैश की किल्लत से देश की जनता ही नहीं जूझ रही है बल्कि पाक राजनायिक भी परेशान हैं। पाक राजनायिकों ने सैलरी ना निकाल पाने पर कार्रवाई की धमकी दी है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत में मौजूद पाक के राजनायिक अपना वेतन बैंक से हासिल नहींं कर पा रहे हैं।

salary

पाक राजनायिकों की सैलरी एक प्राइवेट आरबीएल बैंक में यूएस डॉलर में आती है। पाक की ओर से कहा गया है कि उसके राजनायिकों को सैलरी निकालने की इजाजत नहीं मिल रही है।

पाक ने कहा है कि भारत को विएना समझौते का ख्याल करते हुए पाक राजनायिकों को सैलरी मिले, इसका तुरंत इंतजाम करना चाहिए। पाक ने अपने राजनायिकों की सैलरी समस्या का हल ना होने पर भारतीय राजनायिकों की सैलरी रोकने की धमकी दी है।

प्राइवेट बैंक आरबीएल में पाक राजनायिकों के खाते हैं। पाकिस्तान हाई-कमीशन के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि इस मामले का नोटबंदी से कोई ताल्लुक नहीं है बेल्कि भारत सरकार के इशारे पर पाक राजनायिकों का वेतन रोका गया है।

भारत ने किया किसी भी भूमिका से इंकार

पाक के विरोध पर भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि ये खाताधारक और बैंक के बीच का मामला है और इसमें सरकार की किसी तरह की कोई भूमिका नहीं है।

राजनायिकों अपनी सैलरी को बिना किसी टैक्स के हासिल कर सकते हैं। उन्हें 5000 से ज्यादा यूएस डॉलर की रकम निकालने पर वजह बतानी होती है। भारत में नोटबंदी के बाद विदेशी करेंसी, खासकर यूएस डॉलर की मांग काफी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+