पाकिस्तानी सरकार की सलाह पर आज से बैन होंगे भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रम

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार से पाकिस्तान में भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

 भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार से पाकिस्तान में भारतीय टीवी और रेडियो कार्यक्रमों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इस फैसले का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। पाकिस्तान की वेबसा

इस फैसले का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन की एक खबर की मानें तो यह फैसला अथॉरिटी की 120वीं बैठक में लिया गया है। पाकिस्तान की सरकार ने अथॉरिटी को ऐसा करने की सलाह दी थी।

यह बैन 21 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से प्रभावी रूप से लागू होगा। आपको बता दें कि भारत में भी पाकिस्तानी कंटेंट दिखाने पर प्रतिबंध है।

उरी आतंकी हमले के बाद से दोनों पड़ोसी मुल्कों की तल्खी दिनोंदिन बढ़ रही है। इसके बाद भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने यह भारत विरोधी निर्णय लिया है।

भारत ने पीओके में घुसकर मारे थे आतंकी

भारत ने पीओके में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था और 70 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे। आतंक के पनाहगाह पाकिस्तान ने इसी खुन्नस के चलते यह निर्णय लिया है।

इसी तनातनी के बीच भारत में भी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आवाज उठ रही है। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज पर भी इसी के चलते खतरा मंडरा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+