इस अभिनेत्री की फोटो देखी क्या ? ट्रोलर्स ने बताया, गरीबों की Anaconda, मिला मुंहतोड़ जवाब

अभिनेत्री आमना इलियास (Actress Aamna Ilyas) की लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रही है। हालांकि, सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने आमना की फोटो पर भद्दे कमेंट्स भी किए, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इस्लामाबाद, 21 जुलाई : अभिनेत्री आमना इल्यास (Actress Aamna Ilyas) ने हालिया फोटोशूट को Incandescence टाइटल दिया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम @aamnailyas पर पोस्ट तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया गया। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। आमना ने रील बनाकर ट्रोलिंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिन तस्वीरों पर आमना ट्रोल की जा रही हैं, इसे 11 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। स्किनफिट बॉडीसूट में आमना की फोटो इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो रही हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि पहले ऐसी तस्वीरें नहीं देखीं। ट्रोल करने वालों में एक ने छिपकली बता दिया तो एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने गरीबों की एनाकोंडा बता डाला।

सुपरमॉडल आमना इलियास

सुपरमॉडल आमना इलियास

दरअसल, आमना इलियास शोबिज में काफी पॉपुलर पर्सनैलिटी हैं। सुपरमॉडल और अभिनेत्री आमना को मॉडल ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिल चुका है। पाकिस्तान की टॉप मॉडल आमना ब्यूटी कॉन्टेस्ट वीट मिस सुपर मॉडल में बतौर जज भी दिखी थीं।

आमना के बोल्ड स्टेटमेंट

आमना के बोल्ड स्टेटमेंट

डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सुपरमॉडल आमना इलियास इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मजबूत जगह बना चुकी हैं। मॉडलिंग हो या एक्टिंग, उन्होंने अपने हर अवतार से दर्शकों को खूब लुभाया है। आमना बोल्ड स्टेटमेंट देने से नहीं कतरातीं। हाल ही में फोटोशूट के बाद ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा, पर्सनल कारणों से वे और हॉट होती रहेंगी।

फोटोशूट से वायरल हुईं तस्वीरें

फोटोशूट से वायरल हुईं तस्वीरें

कंटेंट क्रिएटर के रूप में उभर रहीं आमना इलियास को हालिया फोटोशूट को Incandescence के लिए ट्रोल किया गया। आमना के इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में टाइट बॉडीसूट वाली फोटो वायरल हुई हैं। आमना इन तस्वीरों में ब्लैक स्ट्राइप्स से बनी ड्रेस स्किनी ड्रेस में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। वे पहले भी वेस्टर्न ड्रेस में तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।

फैशन के स्टैंडर्ड को ऊंचा किया !

फैशन के स्टैंडर्ड को ऊंचा किया !

आमना की रीसेंट फोटो शूट पर यूजर्स ने अलग-अलग कमेंट्स किए। उन्होंने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन घात लगाए बैठे यूजर्स उन्हें निशाने पर लेना नहीं भूले। किसी ने कहा, आमना ने फैशन के स्टैंडर्ड को ऊपर उठा दिया है। किसी ने लिखा इतना एक्सट्रा टेप था तो हमें दे देतीं।

बला की खूबसूरती का नाम आमना इलियास

बला की खूबसूरती का नाम आमना इलियास

इंस्टाग्राम हैंडल पर 7.03 लाख फॉलोअर वाली एक्ट्रेस आमना इलियास अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ऐसी ही एक खूबसूरत फोटो में आमना रेड ड्रेस में सेल्फी क्लिक करती दिखीं। एक अन्य फोटो में आमना पूल के किनारे लेटी हुई दिखीं।

आमना इलियास छिपकली जैसी... !

आमना इलियास छिपकली जैसी... !

हालिया फोटोशूट को Incandescence के लिए ट्रोल की गईं आमना की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स भी किए। एक ने लिखा, छिपकली लग रही हो। डर गए हम इन तस्वीरों को देखकर। मेरे घर में भी ऐसी छिपकली उड़ती रहती है। कुछ लोगों ने इसे बेहूदगी भी करार दिया।

आमना इलियास... खूबसूरती का दूसरा नाम

आमना इलियास... खूबसूरती का दूसरा नाम

आमना इलियास के प्रशंसक उनकी पुरानी तस्वीरों पर सौंदर्य की तारीफ करते नहीं थकते। किसी ने उन्हें खूबसूरती का पर्याय तो किसी ने खूबसूरती का दूसरा नाम आमना इलियास जैसे कमेंट्स दिए हैं। आमना इलियास वेस्टर्न ड्रेस के अलावा ट्रेडिशनल आउटफिट्स को भी कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं।

आमना इलियास की फोटो में विंडो जैसा लुक !

आमना इलियास की फोटो में विंडो जैसा लुक !

कुछ ट्रोलर्स ने आमना इलियास की फोटो पर कमेंट कर लिखा, विंडो की बार जैसा लुक मिल रहा है। आमना के फैंस ने उनकी तस्वीरों पर हार्ट, किलिंग इट और फायर जैसी इमोजी बनाकर रिएक्ट किया। खुले बालों वाली तस्वीरों के साथ आमना ने प्रशंसकों को चौंकाया दिया। उन्होंने लेटेस्ट वीडियो क्लिप भी शेयर की है।

यहां देखिए वीडियो-

ट्रोल करने वालों को जवाब

फोटो शूट के बाद आमना ने ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया। इसके साथ उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर अपने नए म्यूजिक वीडियो की पहली झलक भी शेयर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+