पाकिस्तान में हालात बिगड़े, नवाज शरीफ के घर फायरिंग, 1 की मौत 300 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी उम्र प्रदर्शन पर उतारु हो गए है। पिछले दो हफ्ते से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन ने नया मोड़ आ गया है। लाठियों से लैस हजारों प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस ने इमरान खान और ताहिर-उल-कादरी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलाईं, लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की गोली से एक महिला की मौत हो गई, जबकि300 प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर है।

pakistan protest

पुलिस द्वारा की गई इस फायरिंग में महिला की मौत पर इमरान खान ने कहा लोगों का संघर्ष बेकार नहीं जाने दिया जाएगा, आज 'जंग' का आखिरी दिन होगा। इस्लामाबाद में तनाव के बाद पीएम नवाज शरीफ लाहौर चले गए हैं। प्रदर्शनकारी शरीफ और उनके सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नेशनल असेंबली से प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस और सेना के जवानों को तैनात किया गया था। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक कोर्ट ने पाकिस्तान अवामी तहरीक के नेता ताहिर-उल-कादरी और उनकी पार्टी के 71 कार्यकर्ताओं को गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। पाक मीडिया से मिली खबर के मुताबिक जिन 71 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वॉरंट जारी हुआ है, वे 8 अगस्त को एक रैली के दौरान पुलिस पर हमले में शामिल थे। इसमें 76 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+