भारत पर परमाणु हमले की तैयारी में थे मुशर्रफ और लाचार थे नवाज

वाशिंगटन। अमेरि‍का ने अपने एक नए दावे में कहा है कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के समय पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ परमाणु हथियार के प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका था। अमेरिका की ओर से किया गया यह खुलासा यह बताने के लिए भी काफी है कैसे एक सेना प्रमुख के निर्णयों के आगे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री भी बेबस नजर आने लगते हैं।

Nawaz-sharif-bill-clintonin-US

अमेरिका के मुताबिक अपने सैनिकों के घायल होने पर पाकिस्तान परमाणु हथियारों को तैनात करने और उसके प्रयोग की तैयारी कर रहा था। सीआईए ने उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को इस बाबत आगाह भी किया था।

व्हाइट हाउस के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आज यह कहा। सीआईए ने रूटीन इंटेलीजेंस के तहत चार जुलाई 1999 को यह जानकारी राष्ट्रपति को उस वक्त दी थी। उस समय क्लिंटन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने वाले थे।

अपने आर्मी चीफ परवेज मुशर्रफ के दुस्साहस के चलते नवाज को दुनिया भर में अपमान और हार का सामना करना पड़ा था। शरीफ ने वाशिंगटन की यात्रा कर युद्ध खत्म करने में क्लिंटन की मदद मांगी थी।

व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल में नियुक्‍त ब्रुस रीडेल ने बताया कि चार जुलाई 1999 की सुबह सीआईए ने अपने इंटेलीजेंस डेली ब्रीफ में लिखा कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की तैनाती और संभावित इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।

वह उन कुछ लोगों में शामिल थे जो क्लिंटन-शरीफ मुलाकात में मौजूद थे। सीआईए के पूर्व विशेषज्ञ रीडेल ने सेंडी बर्जर के लिए लिखे एक श्रद्धांजलि नोट में इस बात का खुलासा किया है।

बर्जर की बुधवार को कैंसर से मृत्‍यु हो गई है। बर्जर क्लिंटन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे थे। रीडेल ने लिखा है कि बर्जर ने क्लिंटन अपील की थी कि वह शरीफ की बात सुनें लेकिन दृढ़ रहें।

पाकिस्तान ने यह संकट शुरू किया है और इसे बगैर किसी मुआवजे के खत्म करना चाहिए। राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री शरीफ से यह साफ करने की जरूरत है कि सिर्फ पाक के पीछे हटने से ही आगे का तनाव दूर हो सकता है।

रीडेल के मुताबिक शरीफ अपने सैनिकों को वापस बुलाने को राजी हो गए थे। इसकी कीमत उन्हें अपने पद के रूप में चुकानी पड़ी।

सेना ने एक तख्तापलट में उन्हें अपदस्थ कर दिया और उन्होंने सउदी अरब में एक साल निर्वासन में बिताया। लेकिन दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध का खतरा टल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+