संकट में इमरान सरकार, विपक्ष के नेता ने नेशनल असेंबली में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

इस्लामाबाद, 28 मार्च: भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप और पाकिस्तान के अहम मुद्दों पर बुरी तरह से पिछड़ी इमरान सरकार के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। पाकिस्तान मीडिया की खबर के मुताबिक विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। ऐसे में पाकिस्तान में बदलाव का दम भरने वाली इमरान सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार विकास, महंगाई और रोजगार के मुद्दों पर पिछड़ने वाले इमरान खान के खिलाफ खुद उन्हीं के नेताओं और सहयोगी दलों ने मोर्चा खोला हुआ है।

PM Imran Khan

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पाकिस्तान की संसद में पेश इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अब 31 मार्च को बहस होगी। वहीं सरकार के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 7 दिन के अंदर वोटिंग होगी। ऐसे में इमरान खान कुर्सी अब कांटों से भरी हुई नजर आ रही है, हालांकि उनका दावा है कि वो किसी भी कीमत में अपनी सरकार को बचा लेंगे।

पंजाब के सीएम का इस्तीफा

वहीं संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के पड़ोसी मुल्क के सबसे बड़े राज्य पंजाब की सरकार के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

Recommended Video

    खतरे में Pakistan के PM Imran Khan की कुर्सी!, ये पार्टियां दे सकती हैं झटका | वनइंडिया हिंदी

    फिलहाल इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पास कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि इमरान सरकार में सहयोगी दलों ने उनका साथ एक-एक करके छोड़ दिया है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार में सहयोगी रही पार्टियां MQMP, PML-Q और BAP ने विपक्ष का साथ देते हुए पीएम इमरान खान को करारा झटका दिया है।

    ऐसे में अपना पाला बदलकर ये पार्टियां इमरान खान के खिलाफ खड़ी हो गई है। बता दें कि पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में 342 सदस्य हैं और इमरान खान को बहुमत साबित करने के लिए 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+