पाकिस्तान में चक्रवात बिपरजॉय की रिपोर्टिंग के दौरान माइक लेकर पानी में कूदा रिपोर्टर, चांद नवाब की आई याद
पाकिस्तानमें चक्रवात की रिपोर्टिंग के दौरान पानी में कूदा रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जब भी अनोखी रिपोर्टिंग की चर्चा होती है भारत में लोगों को पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब याद आ जाते हैं। उनका एक वीडियो तो इतना वायरल हुआ था कि उसकी कॉपी सलमान खान की एक फिल्म में भी की गई।
अब जबकि भारत-सहित पाकिस्तान के आसपास के इलाकों में बिपरजॉय तूफान को लेकर हाई अलर्ट की स्थिति है, एक और पाकिस्तानी 'चांद' नवाब की रिपोर्टिंग लोगों को चौंका रही है।

दरअसल एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो कुछ समय से खूब वारयल हो रहा है। इसमें एक रिपोर्टर के द्वारा चक्रवात बिपरजॉय की रिपोर्टिंग करने वाले तूफानी अंदाज को देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहे हैं।
Recommended Video
इस वीडियो में रिपोर्टर को कहते हुए सुना जा सकता है, 'आज भी समंदर इतना गहरा है, इतना गहरा है कि कैमरामैन आपको दिखाएगा कि कैसे किश्ती को किनारे पर खड़ा कर दिया गया है। लोगों ने अपना काम रोजगार बंद कर दिया है। अभी मैं आपको पानी में कूदकर यहां का हाल बताऊंगा कि पानी कितना गहरा है और कितने नीचे तक जाना पड़ता है।'
इसके बाद वह माइक लेकर ही पानी में कूद जाता है। रिपोर्टर की ये हरकत देखकर आसपास के लोग भी हंसने लगते हैं जिनकी आवाज वीडियो में साफ सुनाई दे रही है। इसके बाद वह बताता है कि पानी कितना गहरा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बाद वह नाव के करीब जाता है और बताता है कि पानी काफी गहरा है। इस दौरान वह माइक सहित खुद को पानी में डुबो देता है। रिपोर्टर अब्दुर रहमान के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह कहते हैं कि पानी इतना गहरा हो चुका है कि इसके आगे सभी मसले फेल हैं। वीडियो के आखिर में वह अपना नाम अब्दुल रहमान और कैमरामैन का नाम तैमूर खान बताता है।
पाकिस्तान में #CycloneBiporjoy की रिपोर्टिंग के दौरान पानी में कूदा रिपोर्टर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #Pakistan #ViralVideo pic.twitter.com/gbEu6VeI2z
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) June 14, 2023












Click it and Unblock the Notifications