नवाज शरीफ को 'जहर' देने का आरोप, बेटे ने इमरान खान से मांगा जवाब

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जेल में हालत काफी बिगड़ गई है। जिसके चलते उन्हें नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शरीफ के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता की हालत इसलिए बिगड़ी है क्योंकि उन्हें हिरासत में जहर दिया गया है।

nawaz sharif

नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज ने मंगलवार को ये आरोप लगाया है। 69 वर्षीय नवाज शरीफ को 24 दिसंबर, 2018 को सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें अल-अजीजिया मील्स मामले में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया गया है। ये उनपर चल रहे भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक है। लंदन से हुसैन नवाज ने ट्वीट कर कहा, 'हो सकता है मेरे पिता को जहर दिया गया था, क्योंकि जब उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया तो उनकी प्लेटलेट्स काफी कम थी।'

उन्होंने कहा कि इमरान खान सरकार को समय पर नवाज शरीफ को अस्पताल में शिफ्ट नहीं करने पर जवाब देना होगा। उनकी ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनकी गंभीर रूप से प्लेटलेट्स कम हुई हैं।

उन्होंने कहा, 'लगातार प्लेटलेट कम होना अपने आप में बहुत गंभीर और संभावित रूप से जानलेवा है, तो क्यों मेरे पिता को अस्पताल नहीं भेजा गया। क्या सरकार इस बारे में बताएगी?' डॉक्टर अयाज महमूद की अध्यक्षता वाले एक मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार को अस्पताल में शरीफ की जांच की है।

इससे पहले नवाज शरीफ के निजी डॉक्टर अदनान खान ने सोमवार को ट्टीट कर कहा था, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जांच की। वह ठीक नहीं हैं, उन्हें गंभीर बीमारी है, मैंने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सिफारिश की है, ताकि उनका इलाज हो सके। नवाज शरीफ का प्लेटलेट्स काउंट बहुत ही कम है। मैंने प्रशासन से उनकी हालत को देखते हुए तत्काल भर्ती करने की सिफारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+