कराची का नागन चौरंगी मोड: यहां से रात में गुजरती हर औरत के साथ घटती है दुर्घटना

रात में इस मोड़ से गुजर रही 90 फीसदी औरतें दुर्घटनी का शिकार होती हैं।

पाकिस्तान। कराची के नागन चौरंगी मोड़ दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुका है, लेकिन ये औरतों के लिए कुछ ज्यादा ही बुरा साबित हो रहा है।

nagan

पाकिस्तान के शहर कराची का नागन चौरंगी खासा मशहूर इलाका है लेकिन नागन चौरंगी का मोड़ ट्रैफिक पुलिस से लेकर सामाजिक संगठनों तक की नींद उड़ाए है। वजह है यहां होने वाले एक्सीडेंट।

सड़क यातायात चोट और रोकथाम केंद्र के (आरटीआई और पीसी) कार्यक्रम प्रबंधक अमीर हुसैन ने बीते सोमवार को कराची में सड़क हादसों को लेकर एक कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने नागन चौरंगी के मोड पर जो बातें बताईं वो वाकई चौंकाने वाली हैं।

रात में काला बुर्का बना महिलाओं की मुसीबत

नागन चौरंगी से पैदल गुजरने वाली तकरीबन 90 फीसदी औरतें सड़क हादसे का शिकार होती हैं। वहीं रात में बुर्का या उससे मिलता-जुलता लिबास पहनने वाली औरतें तो जैसे बिना चोट के इस मोड़ से गुजरती ही नहीं, लगभग हर औरत ही दुर्घटना का शिकार हो जाती है। इसकी वजह बुर्के का रात में ना दिखना है।

इस कार्यक्रम में दिए गए डाटा के मुताबिक, पिछले छह महीने 74 वाहन सवार अचानक सामने पैदल यात्रियों के आने की वजह से घायल हुए। वहीं 34 पैदल यात्री घायल हुए।

अपने नाम नागन चौरंगी की तरह ही बल खाते मोड़ वाली सड़क पर सुरक्षा को लेकर कई तरह की बातें इस कार्यक्रम में हुईं लेकिन जिस तरह से सड़क पर औरतों के साथ दुर्घटना की बात हुई वो वाकई चौंकाने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+