मुशर्रफ की धमकी के बावजूद पाकिस्‍तान लौटी थीं पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो!

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व सेना प्रमुख और राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को वर्ष 2007 में पाकिस्‍तान लौटने से पहले धमकी दी थी। यह दावा एक अमेरिकी पत्रकार ने इस मामले में दी गवाही में किया है हालांकि मुशर्रफ ने इस आरोप से इनकार किया है।

pervez-musharraf-603

दो बार प्रधानमंत्री रहीं भुट्टो की दिसंबर 2007 में रावलपिंडी में बम हमले में हत्या कर दी गयी थी। उस समय मुशर्रफ देश के राष्ट्रपति थे। मामले में एक आरोपी के तौर पर पूर्व जनरल पर मुकदमा चलाया गया है।

अमेरिकी पत्रकार और लॉबीस्ट मार्क सीगल ने अपनी गवाही में कहा था कि मुशर्रफ ने उनकी मौजूदगी में बेनजीर को फोन मिलाया था और उन्हें पाकिस्तान लौटने से पहले धमकी दी थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार सीगल ने अपने बयान में कहा कि अक्तूबर 2007 में स्व-निर्वासन से लौटने से कुछ दिन पहले मुशर्रफ ने अमेरिका में मौजूद बेनजीर से बात की थी।

एक्सप्रेस न्यूज टीवी की खबर के अनुसार मुशर्रफ ने इस तरह का कोई फोन करने की बात को खारिज कर दिया है और कहा कि वह उस वक्त मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करते थे।

मुशर्रफ ने कहा कि उन्हें आरोपों के पीछे साफतौर पर साजिश दिखाई देती है। उनके मुताबिक उन्होंने अप्रैल 2009 में मोबाइल फोन का इस्तेमाल शुरू किया था जबकि बेनजीर की हत्या करीब दो साल पहले कर दी गयी थी। उन्होंने अमेरिकी पत्रकार के आरोपों को गलत बताते हुए उन पर अफसोस जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+