Hafiz Saeed: कौन था हाफिज सईद का करीबी और फाइनेंसर अब्दुल रहमान? जिसकी कराची में गोली मारकर कर दी हत्या
Hafiz Saeed Close Abdul Rehman News: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के शहर कराची की गलियों में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी, लेकिन इस बार निशाना बना हाफिज सईद का खासमखास और लश्कर-ए-तैयबा का फाइनेंसर अब्दुल रहमान बना है।
कराची में अज्ञात हमलावरों ने उसे सरेआम गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। आखिर कौन है जो आतंक के आकाओं को एक-एक कर निशाना बना रहा है?

कौन था मोस्ट वांटेड का फाइनेंसर अब्दुल रहमान?
अब्दुल रहमान सिर्फ एक नाम नहीं था, बल्कि वो लश्कर-ए-तैयबा की फंडिंग का अहम चेहरा था। कराची में बैठकर वह आतंकियों के लिए पैसों का जुगाड़ करता था। लश्कर-ए-तैयबा के लिए विदेशों से आने वाले फंड का बड़ा हिस्सा अब्दुल रहमान के जरिए ही पाकिस्तान तक पहुंचता था। लेकिन अब उसकी अचानक हुई हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे हुई अब्दुल रहमान की हत्या?
घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर खड़े अब्दुल रहमान को नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर ढेर हो गया और हमलावर आसानी से फरार हो गए।
हाफिज के बेहद करीबी का भी हो चुका सफाया
बता दें कि इससे पहले 15 मार्च को हाफिज के बेहद करीबी और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी जिया उर रहमान उर्फ अबु कताल को भी मौत के घाट उतारा जा चुका है। अज्ञात हमलावरों ने अबू पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसके बाद वो मौत की नींद सो गया। कताल की सिक्योरिटी में पाकिस्तान सेना के जवान भी तैनात थे। मालूम हो कि कताल लश्कर में नंबर 2 की पोजीशन रखता था।
गौरतलब है कि अबू कताल जम्मू कश्मीर के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था, जिसका असली नाम जिया उर रहमान था। हमलावरों ने पॉइंट ब्लैंक रेंज से अबू कताल के सिर पर गोली मारी थी, जिसके बाद वो ढेर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications