पाकिस्तान में जमीयत के हाई-प्रोफाइल नेता मुफ्ती अब्दुल की हत्या, क्वेटा एयरपोर्ट पर गोलियों की बौछार

Mufti Abdul Baqi Noorzai: पाकिस्तान के क्वेटा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI) के हाई-प्रोफाइल नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मुफ्ती अब्दुल पर क्वेटा एयरपोर्ट पर गोली चलाई गई है। हमला अज्ञात हमलावरों ने किया था।

पुलिस के मुताबिक मुफ्ती अब्दुल बाकी को हमले में घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि मुफ्ती अब्दुल बाकी की मौत हो गई है। फिलहाल इस हमले के पीछे कौन है इसका पता नहीं चल पाया है।

Mufti Abdul Baqi Noorzai

सुरक्षाबलों ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी और हाफिज सईद के करीबी अबु कताल की हत्या हुई है। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्वेटा एयरपोर्ट पर रोड पर हुए हमले में मुफ्ती अब्दुल बाकी को गोली लगी है।

बलूचिस्तान में एक के बाद एक टारगेट किलिंग के मामले बढ़े

बता दें कि बलूचिस्तान में हाल के दिनों में टारगेट किलिंग के मामले काफी बढ़ रहे हैं। रविवार को ही क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सेना के काफिले पर आतंकी हमाल हुआ, जिसमें सात जवानों की मौत हो गई। वहीं 21 सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। उन्होंने दावा किया है कि 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।

वहीं पिछले हफ्ते 11 मार्च को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था। इस हमले में भी 20 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। पाकिस्तान सरकार पर हमले में मारे गए सैनिकों के संख्या छिपाने का भी आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+