20 टैंकों के जरिए इस्लामिक स्टेट का खात्मा करने उतरी तुर्की सेना

सीरिया। सीरिया में आईएसआईएस के आतंकियों का खात्मा करने के लिए तुर्की ने और ज्यादा टैंक मैदान में उतार दिए हैं। बुधवार को तुर्की की तरफ से शुरू की गई कार्रवाई गुरूवार को भी जारी है।

turkey's tank in syria

तुर्की ने सीरिया के जाराबल्स क्षेत्र के निकट अपनी नाकेबंदी तेज की

गुरूवार को सीरिया के मैदान में तुर्की ने नौ और टैंक उतार कर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की। तुर्की ने सीरिया के जाराबल्स क्षेत्र के निकट अपनी नाकेबंदी तेज की है।

तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सीरिया में अभी 20 टैंकों की मदद से आईएसआईएस के आतंकियों को खदेड़ने की तैयारी की जा रही है। सभी टैंक कार्रवाई में लगे हुए हैं। तुर्की की सेना इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कार्रवाई करने में ​सीरियाई विद्रोहियों दे रही है।

सीरियाई विद्रोहियों के मुताबिक अभी तक उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए जाराब्लस शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

turkey's tank in syria

बुधवार को सुबह 4 बजे सेना ने अपना अभियान शुरू किया

सीरिया के विद्रोही लड़ाकों को तुर्की की सेना और अमेरिका की सेना का समर्थन हासिल था। सबसे पहले हमला हमला बुधवार तड़के सुबह तब शुरू हुआ जब तुर्की के लड़ाकू विमानों, टैंकों और विशेष सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सीमा पार करते हुए आईएसआईएस के लड़ाकों को पीछे ढकेल दिया।

तुर्की के राष्ट्रपति रिचप तैयप एर्दोवान ने अंकारा में कहा कि दाएश (आईएस) और पीवाईडी (सीरियन कुर्दिश डेमोक्रेटिक यूनियन पार्टी) के खिलाफ बुधवार को सुबह 4 बजे सेना ने अपना अभियान शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि आॅपरेशन यूफ्रेटीज शील्ड का उद्देश्य तुर्की की सीमाओं पर समस्याओं का खत्म करना है।

तुर्की के सैन्य अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस्लामिक स्टेट के आतंकी दक्षिण की ओर भाग निकले और कुछ लड़ाकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

turkey's tank in syria

अमेरिकी वायुसेना ने भी तुर्की सेनाओं का साथ दिया

वहीं दूसरी तरफ तुर्की ने यह भी कहा कि उसने सिर्फ आईएसआईएस को निशाना बनाने के लिए ये सैन्य अभियान नहीं चलाया है।

तुर्की का कहना है कि वो कुर्द लड़ाकों से भी मुकाबला करना चाहता है जो उत्तरी सीरिया के अधिकांश हिस्से को अपने नियंत्रण में ले चुके हैं और जाराब्लस शहर की ओर बढ़ने की कोशिश में हैं।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ अभियान में अमेरिकी वायुसेना ने भी तुर्की सेनाओं का साथ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+