पाकिस्‍तान में चीन के इंजीनियर को कोरोना वायरस का मरीज बताने पर गिरफ्तार हुआ शख्‍स

इस्‍लामाबाद। चीन में कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों को आंकड़ा 563 पहुंच गया है। 20,438, लोग ऐसे हैं जिनमें संक्रमण पाया गया है। सिर्फ कुछ ही दिनों के अंदर वायरस के केसेज की संख्‍या 35 प्रतिशत से ज्‍यादा हो गई है। वहीं, पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में भी वायरस की वजह से एक व्‍यक्ति पर मुसीबत आ गई है। यहां पर खैबर पख्‍तूनख्‍वां के चित्राल से एक युवक को इस बीमारी के नाम पर अफवाह फैलाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस व्‍यक्ति पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

सिर्फ पेट दर्द के लिए गया अस्‍तपाल

सिर्फ पेट दर्द के लिए गया अस्‍तपाल

पाकिस्तानी के अखबार डॉन के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के चितराल के इरशाद मुकरार ने एक चीनी नागरिक को कोरोना वायरस से संक्रमित बता दिया। जबकि यह चीनी नागरिक अस्‍पताल में पेट दर्द के इलाज के लिए आया था। इरशाद ने इस चीनी नागरिक की फोटो भी खींच ली और सोशल मीडिया पर इस वायरल कर दिया। इरशाद ने लोगों में यह अफवाह तक फैला दी व्‍यक्ति हाल ही में चीन से लौटा है। इरशाद ने बताया कि उसने एक चीनी नागरिक की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उसे अस्पताल पहुंचाया था।

चीनी नागरिक के टेस्‍ट की सलाह

चीनी नागरिक के टेस्‍ट की सलाह

उसका कहना है कि उसने डॉक्टरों को कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर चीनी नागरिक का टेस्ट करने की' सलाह दी थी। लेकिन जांच में सच्चाई कुछ और निकली। इरशाद के मुताबिक उसने अस्पताल वालों से बस यही गुजारिश की थी कि कोरोना वायरस को मद्देनजर रखकर इसकी सहीं जांच कर लें। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने के आरोप में इरशाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, हालांकि इरशाद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत हासिल कर ली है। मामले में इरशाद ने सफाई भी दी है।

कौन है चीनी नागरिक

कौन है चीनी नागरिक

इरशाद पर टेलीग्राफ एक्‍ट के सेक्‍शन 25 की धारा 16 के तहत केस दर्ज किया है। यह कानून सामाजिक व्‍यवस्‍था को कायम रखने से जुड़ा है। जिस चीनी नागरिक का नाम इसमें आया है उसका नाम वू है और वही द्रोश में लावी हाइड्रो पावर प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहा है। आपको बता दें कि अभी तक पाकिस्‍तान में इस वायरस का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। वुहान में जरूर चार पाक छात्रों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+