चोर की दाढ़ी में तिनका, 'फैंटम' पर बैन के लिए कोर्ट पहुंचा हाफिज सईद

लाहौर। जमात-उद-दावा और आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने इन दिनों लाहौर कोर्ट के आसपास अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। दरअसल उसने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में उसने कोर्ट से मांग की है कि बॉलीवुड की फिल्‍म 'फैंटम' को पाकिस्‍तान में रिलीज न होने दिया जाए।

hafiz-saeed-wants-a-ban

यह फिल्‍म 26/11 हमलों पर बनी है। हाफिज सईद ने आईएसआई के साथ मिलकर इस पूरे हमले की साजिश रची थी। अब सईद का कहना है कि इस फिल्‍म में जो कुछ भी दिखाया गया है भारत का मकसद उसके जरिए पाक के खिलाफ दुष्‍प्रचार करने का है।

वकील एके डोगार ने सईद की ओर से यह याचिका दायर की है। याचिका के मुताबिक इस फिल्‍म में पाक के खिलाफ जहर उगला गया है। यह फिल्‍म 28 अगस्‍त को रिलीज हो रही है। याचिका में कहा गया है कि जो कुछ भी इस फिल्‍म में दिखाया गया है उसकी वजह से जेडीयू पर बुरा असर पड़ेगा।

सईद ने कहा है कि पाक की अदालतें पहले ही भारत के उस दावे को नकार चुकी हैं जिसमें वर्ष 2008 के मुंबई हमलों में जेडीयू के शामिल होने की बात कही गई थी। सईद ने कोर्ट से कहा कि ऐसे में वह कोर्ट से प्रार्थना करता है कि इस फिल्‍म को रिलीज होने से रोका जाए।

हाफिज सईद पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। 'फैंटम' को अभी तक पाक सेंसर बोर्ड की मंजूरी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+