14 अगस्त, 1947- जिन्ना ने किस हिन्दू को बनाया था मंत्री
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने अपनी पहली कैबिनेट में जोगिन्द्र पाल मंडल को देश का विधि मंत्री बनाया था। वे एक तरह से पाकिस्तान के पहले और शायद आखिरी हिन्दू मंत्री बने।
मंडल का संबंध ईस्ट बंगाल (अब पाकिस्तान) से था। वे वहां पर मुस्लिम लीग के नेता थे। मंडल अपने को बाबा साहब अंबेडकर के विचारों से बहुत प्रभावित बताते थे। वे दलित थे।
जिन्ना का भरोसा
कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में रहना इसलिए स्वीकार किया क्योंकि जिन्ना ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि पाकिस्तान में दलितों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
पर वादे रहे वादे
पर मंडल की जिन्ना की मौत के बाद पाकिस्तान में अनदेखी होने लगी। नतीजा ये हुआ कि वे पाकिस्तान को छोड़कर भारत आ गए। ये 1951 के आसपास की बातें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हिनदुओं के साथ नाइंसाफी होती है।
इसलिए उनका पाकिस्तान में रहना मुमकिन नहीं होगा। मंडल उसके बाद कलकत्ता आ गए। कलकता वे बहुत सक्रिय नहीं रहे। उनका 1968 में निधन हो गया।
हिन्दुओं की अनदेखी
मंडल ने जो 60 साल से भी पहला कहा था, वह सही निकला पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ कभी न्याय नहीं हुआ। इसी का नतीजा था कि जिन्ना का करीबी हिन्दू मंत्री पाकिस्तान में नहीं रह सका।













Click it and Unblock the Notifications