पाकिस्तान: 'बागी' हुए सिंध पुलिस के अधिकारी, नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी के बाद बवाल

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनका परिवार जब भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया गया, तो वहां की जनता ने क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान को सत्ता सौंप दी। अब इमरान खान से भी सभी नाराज होने लगे हैं, जिस वजह से पाकिस्तान में 'गृह युद्ध' तक की अफवाहें उड़ने लगी हैं। इस मामले को तूल नावाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर की गिरफ्तारी ने भी दे दिया है। जिस वजह पाकिस्तानी सेना और सिंध पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया है। खबर तो यहां तक है कि पुलिस और सेना के बीच फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Recommended Video

    Pakistan में विद्रोह! Sindh police ने Pak Army के खिलाफ खोला मोर्चा | वनइंडिया हिंदी
    Nawaz Sharif

    दरअसल कराची में इमरान खान के खिलाफ हुई रैली के बाद नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी सेना ने की थी, जिस वजह से हंगामा और बढ़ गया। इस मामले में सिंध पुलिस का कहना है कि मोहम्मद सफदर की गिरफ्तारी सेना ने बिना पुलिस को जानकारी दिए की। इसके साथ ही जब सेना की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो दूसरी टीम ने सिंध पुलिस के प्रमुख (IG) को घेर लिया था। बस इसी बात से नाराज IG छुट्टी पर चले गए, उसके बाद उनके समर्थन में हजारों पुलिसकर्मियों ने भी छुट्टी ले ली। जिससे इमरान सरकार के होश उड़ गए।

    सिंध पुलिस के साथ विवाद बढ़ता देख पाकिस्तानी सेना भी बैकफुट पर आई। गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद सफदर को तो छोड़ दिया गया था, लेकिन ये मामले को विपक्षी दलों ने जमकर उठाया। जिसके बाद पाकिस्तान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने उसकी जांच के आदेश दे दिए। साथ ही कहा कि ये पता लगाया जाए कि गिरफ्तारी कब, क्यों और किसके कहने पर हुई। इसके बाद सिंध प्रांत की सरकार ने भी नाराज पुलिसकर्मियों को मनाया, साथ ही उनके काम पर वापस आने की अपील की। जिस वजह से कई अधिकारियों ने छुट्टी पर जाने का फैसला रद्द कर दिया है।

    जबरन दस्तखत करवाने का आरोप
    सिंध पुलिस की नाराजगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अब वो लोग इंसाफ मांग रहे हैं। एक ट्वीट में सिंध पुलिस ने लिखा कि 18-19 तारीख की रात को सेना के जवानों ने आईजी को जबरदस्ती उठा लिया। इसके बाद उनसे मोहम्मद सफदर की गिरफ्तारी के लिए दस्तखत करवाए। सेना की इस हरकत से पुलिस अधिकारी और जवान नाराज हैं, जिस वजह से सभी ने सामूहिक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया है।

    मरियम नवाज ने लगाए ये आरोप
    नवाज शरीफ की बेटी मरियम के मुताबिक वो दोनों कराची के एक होटल में रुके थे। इस दौरान वहां पुलिस पहुंच गई। उनके पति चिल्लाते रहे कि अंदर उनकी पत्नी हैं, इसलिए पुलिसकर्मी ना जाएं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इस दौरान उन्होंने होटल में तोड़फोड़ की। साथ ही जबरदस्ती उनके पति को गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+