पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक का अपमान, फोन किया जब्त
पाकिस्तान की कोर्ट में जिन भारतीय राजनयिक का फोन जब्त किया गया है उनका नाम पीयूष सिंह है। वो वीजा और कान्सुलर एक्सेस के प्रभारी हैं।
इस्लामाबाद। कुलभूषण जाधव के मामले में भारत और पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच एक और घटना सामने आई है जो दोनों देशों की दूरी को और बढ़ा सकती है। पाकिस्तान में एक भारतीय राजनयिक के अपमान का मामला सामने आया है।
पाकिस्तान की कोर्ट में जब्त किया गया फोन
मामला पाकिस्तान की एक कोर्ट का है जहां भारतीय राजनयिक पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने उनका फोन जब्त कर लिया। इस घटना की जानकारी अधिकारी ने भारत सरकार से की, जिस पर भारत की ओर से नाराजगी जताई गई है।

पाकिस्तान के रवैये पर उठे सवाल
पाकिस्तान कोर्ट जिन भारतीय राजनयिक का फोन जब्त किया गया है उनका नाम पीयूष सिंह है। वो वीजा और कान्सुलर एक्सेस के प्रभारी हैं। बताया जा रहा है कि पीयूष सिंह जब कोर्ट रुम में थे तो कोर्ट के स्टाफ ने उनका फोन जब्त कर लिया। उन्होंने भारतीय राजनयिक पर कोर्ट रुम में फोन के इस्तेमाल करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

पाकिस्तानी कोर्ट में जब्त किया गया भारतीय अधिकारी का फोन
कहा गया कि भारतीय अधिकारी कोर्ट में फोन से तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि कोर्ट रुम से बाहर आने के बाद स्टाफ ने भारतीय अधिकारी का फोन उन्हें वापस कर दिया। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि भारतीय अधिकारी पर इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

भारतीय राजनयिक बोले, उन पर फोन के इस्तेमाल का झूठा आरोप लगाया गया
कोर्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये कोई गंभीर मामला नहीं है। वो कोर्ट रुम का नियम नहीं जानते थे और गलती से मोबाईल कोर्ट रुम ले गए। दूसरी ओर भारतीय राजनयिक पीयूष सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपना फोन इस्तेमाल नहीं किया और न ही फोटो ही खींची। उनका कहना है कि पाकिस्तान कोर्ट के स्टाफ ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं।

उज्मा मामले की चल रही सुनवाई
बता दें कि पूरा मामला उस समय सामने आया जब इस्लामाबाद में 20 वर्षीय भारतीय महिला उज्मा के साथ जबरन शादी और मारपीट के मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी सुनवाई में शामिल होने के लिए भारतीय राजनयिक पाकिस्तान पहुंचे। इसी दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनका फोन जब्त कर लिया। फिलहाल इस मामले पर भारत की ओर से नाराजगी जताई गई है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications